suvichar

भोपाल में हिट एंड रन : विसर्जन जुलूस में घुसी तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को कुचला, चालक गिरफ्तार

Updated: रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (20:05 IST)
भोपाल। भोपाल के स्टेशन क्षेत्र में देर रात प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही भीड़ में शामिल कुछ लोगों के कार से टकराने के मामले में पुलिस ने आज तड़के कार चालक को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त कर लिया है।

भोपाल के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शहर इरशाद वली ने ट्वीट के जरिए कहा कि बजरिया क्षेत्र में कल रात झांकी विसर्जन के लिए ले जाते समय एक कार द्वारा झांकी में चलने वाले युवक को टक्कर मार दी गई थी। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और चिकित्सक ने उसकी चोट को सामान्य बताया है। युवक की स्थिति भी सामान्य है।

उन्होंने कहा कि आरोपी चालक को पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। वाहन जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

दरअसल कल रात की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें दिख रहा है कि चालक वाहन को तेजी से रिवर्स गियर में चलाते हुए भागने की कोशिश कर रहा है और आसपास भीड़ तितर-बितर हो रही है। पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया और मौके पर मौजूद भीड़ को भी संयमित किया।(वार्ता) 

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

इंदौर में देश का पहला वर्चुअल चिड़ियाघर शुरू, 14-D और 360° थिएटर का मजा, जंगल सफारी का रोमांच भी

आय से अधिक संपत्ति मामला, राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जानिए क्या है पूरा मामला

बालाघाट के नक्सल मुक्त बिरसा ब्लॉक में पहली बार पहुंचे डॉक्टर, 125 बच्चों की बचाई जान

शहजाद पूनावाला ने फिर दिया इस्तीफा, बोले- भाजपा की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, विचार और व्यक्ति नहीं

कहीं अद्वैत ने ही तो खुद को लापता नहीं किया, सर्च ऑपरेशन बंद, अब पुलिस तलाश रही नए एंगल!

अगला लेख