Hanuman Chalisa
✕

विवाद के बाद भोपाल में तलाकशुदा पुरुषों का 'विवाह विच्छेद समारोह' रद्द

Updated: सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (09:23 IST)
मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) द्वारा तलाकशुदा पुरुषों के लिए अगले सप्ताह आयोजित 'विवाह विच्छेद समारोह' को कुछ संगठनों के विरोध के बाद रविवार को रद्द कर दिया गया।

दरअसल, भोपाल में एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) द्वारा तलाकशुदा पुरुषों के लिए अगले सप्ताह आयोजित 'विवाह विच्छेद समारोह' को कुछ संगठनों के विरोध के बाद रविवार को रद्द कर दिया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन 2014 में पंजीकृत एनजीओ 'भाई वेलफेयर सोसाइटी' की ओर से 18 सितंबर को राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित एक रिसॉर्ट में किया जाना था।

संगठन के संयोजक जकी अहमद ने रविवार शाम को बताया, 'कुछ संगठनों के विरोध के कारण रिसॉर्ट मालिक द्वारा आयोजन स्थल की बुकिंग रद्द किए जाने के बाद सोसाइटी ने यह कार्यक्रम आयोजित नहीं करने का फैसला किया है।'

उन्होंने कहा, 'हम कोई विवाद नहीं चाहते क्योंकि हमारा मुख्य काम कानूनी मदद मुहैया कराना और लोगों को संकट से उबारने में मदद करना है।' इससे कुछ ही घंटे पहले अहमद ने कहा था कि इस 'विवाह विच्छेद समारोह' में उन 18 पुरुषों को तलाक मिलने का जश्न मनाया जाएगा, जिन्हें लंबी कानूनी लड़ाई के बाद तलाक मिला है और अपनी शादियों को खत्म करने के एवज में पूर्व पत्नी (तलाक ले चुकी पत्नी) को भारी भरकम गुजारा भत्ता देना पड़ रहा है।

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख