Hanuman Chalisa

क्या है Salicylic Acid का प्रयोग? इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये बातें

Updated: सोमवार, 13 फ़रवरी 2023 (18:32 IST)
- ईशु शर्मा 
 
 
हम सभी बेदाग और साफ़ त्वचा चाहते हैं जिसके लिए हम तमाम तरह के प्रोडक्ट और ट्रीटमेंट का प्रयोग करते हैं। इंटरनेट पर भी हम कई तरह के स्किन केयर रूटीन (skin care routine) को देखते हैं और इन स्किन केयर रूटीन में एक्सफोलिएट (exfoliate) सबसे महत्वपूर्ण स्टेप में शामिल होता है। 
 
दरअसल एक्सफोलिएट करना मतलब त्वचा से डेड स्किन (dead skin) को हटाना होता है। एक्सफोलिएट भी दो प्रकार के होते हैं पहला फिजिकल एक्सफोलिएट (physical exfoliate) जो स्क्रब के ज़रिए होता है और दूसरा केमिकल एक्सफोलिएट (chemical exfoliate) जो केमिकल के द्वारा किया जाता है। ऐसा ही एक केमिकल का जो आपकी त्वचा को अंदर से एक्सफोलिएट करेगा, तो चलिए जानते है सैलिसिलिक एसिड (salicylic acid) के बारे में-
 
क्या है सैलिसिलिक एसिड? 
 
सैलिसिलिक एसिड एक प्रकार का केमिकल है जो आपकी त्वचा से दाग, मुंहासे, किले, बंपी स्किन (bumpy skin) जैसी समस्या को कम करता है। ये त्वचा में नमी बनाए रखता है और स्किन सेल्स (skin cells) को जमा होने से रोकता है। सैलिसिलिक एसिड ब्लैकहेड्स (blackheads), वाइटहेड्स (whiteheads) और ओपन पोर्स (open pores) जैसी समस्याओं के लिए बहुत असरदार है। 
 
कैसे करें सैलिसिलिक एसिड का प्रयोग? 
 
सैलिसिलिक एसिड का प्रयोग करने से पहले अपनी त्वचा की समस्या को बेहतर तरीके से जान लें। बाजार में कई तरह के सैलिसिलिक एसिड सिरम, जेल, क्रीम और फेस वॉश मौजूद है पर इन्हें खरीदने से पहले इन बातों का ध्यान रखें-  
 
- अगर आप पहली बार सैलिसिलिक एसिड का प्रयोग कर रहे हैं तो 1 या उससे कम प्रतिशत सैलिसिलिक एसिड का प्रयोग करें। 
 
- 2% सैलिसिलिक एसिड रोज़ इस्तेमाल न करें, बल्कि हफ्ते में 2-3 बार प्रयोग करें। 
 
- सैलिसिलिक एसिड को कभी भी दिन में न लगाए, हमेशा रात में सोने से पहले इसका इस्तेमाल करें। 
 
इन लोगों को सैलिसिलिक एसिड के प्रयोग से बचना चाहिए- 
 
- अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो आपको सैलिसिलिक एसिड का प्रयोग नहीं करना चाहिए। 
 
- अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो इसका प्रयोग न करें। 
 
- अगर आपको स्किन एलर्जी है तो सैलिसिलिक एसिड आपके लिए सही विकल्प नहीं है।

skin care 
 


ALSO READ: विंटर स्किन केयर : ठंडे मौसम में कैसे करें त्वचा की देखभाल? जानिए ब्यूटी टिप्स

ALSO READ: क्या आप जानते हैं तिल के Health & Beauty Benefits
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जीना सीखिए

Friendship Day 2026: अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए 5 यूनिक गिफ्ट आइडिया, नया ट्रेंड हो रहा वायरल

Friendship Day 2026: कैसे दोस्तों के दोस्त बन जाते हैं जिंदगी के सबसे पक्के दोस्त?

गाली पर इतना बवाल क्यों? भाषा बिगड़ रही है, या समाज का असली चेहरा सामने आ रहा है?

कागज से नहीं, भ्रांतियों से बचने की आवश्यकता है

अगला लेख