dipawali
✕

चाय की पत्ती से बढ़ाएं अपने चेहरे की चमक

Updated: सोमवार, 17 जुलाई 2023 (16:20 IST)
tea leaves benefits for skin
हर भारतीय की फेवरेट चाय आपकी सेहत के साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है। आपने ग्रीन टी के त्वचा के लिए कई फायदे सुने होंगे। पर क्या आपको पता है कि काली चाय पत्ती के भी आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। कई स्किन केयर प्रोडक्ट में चाय एक प्रमुख इंग्रेडिएंट होता है। चाय के इस्तेमाल से आप कई स्किन प्रॉब्लम से राहत पा सकते हैं। आपको बता दें कि चाय की पत्ती में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-एजिंग और anti-inflammatory तत्व होते हैं। इसके साथ ही चाय आपकी त्वचा के लिए एक बेहतरीन टोनर भी है। चलिए जानते हैं कि कैसे आप घर पर चाय की पत्ती का इस्तेमाल अपने चेहरे के लिए कर सकते हैं। 
 
ऐसे करें चाय की पत्ती का इस्तेमाल, स्किन करेगी ग्लो
आप चाय की पत्ती को स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्क्रब की मदद से आपको एक्ने की समस्या से रहात मिलेगी। साथ ही oily skin की समस्या भी कम होगी। स्क्रब बनाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें...

जानिए चाय पत्ती के फायदे
 
1. टैनिंग होगी कम: चाय पत्ती टैनिंग को कम करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प मानी जाती है। अगर आपको टेन की समस्या है तो आपको यह स्क्रब ज़रूर इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें anti-inflammatory तत्व होते हैं जो आपकी डैमेज त्वचा को हील करने में मदद करते हैं। 
 
2. ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद: चाय ऑयली स्किन के लिए एक बेहतरीन तत्व माना जाता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर अत्यधिक oil की समस्या कम होती है। साथ ही ज्यादा oil होने के कारण एक्ने की समस्या से भी राहत मिलती है। 
 
3. डार्क सर्किल होते हैं कम: चाय के इस्तेमाल से डार्क सर्किल कम होते हैं। यह आपकी त्वचा को लाइट करने में मदद करती है। साथ ही आंखों में सूजन जैसी समस्या को भी कम करने में असरदार है। आप टी बैग को पानी में उबाल कर फिर फ्रिज में ठंडा होने रख दें। इसके बाद इनको 5-10 मिनट के लिए अपनी आंखों पर रख लें। ऐसा रोज़ करने से आपके डार्क सर्किल कम होने लगेंगे। 
 
4. डेड स्किन होती है साफ: डेड स्किन के कारण हमारे चेहरे की स्किन काफी uneven लगती है। साथ ही हमारे चेहरे का ग्लो भी कहीं छिप जाता है। चाय पत्ती का स्क्रब आपके चेहरे से डेड स्किन को अच्छे से साफ करता है जिससे आपकी त्वचा ग्लोइंग लगती है। 
ALSO READ: काली मिट्टी का लेप है आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब है सरदार पटेल जयंती? क्यों कहा जाता है उन्‍हें लौह पुरुष? जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

मीराबाई जयंती 2026: क्या कृष्ण भक्ति में लीन मीरा सचमुच मूर्ति में समा गई थीं? जानिए उनकी जिंदगी के 5 अनोखे रहस्य!

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

अगला लेख