dharma sangrah

सर्दियों के मौसम में त्वचा को कोमल बनाए रखने के टिप्स

Updated: सोमवार, 29 नवंबर 2021 (10:09 IST)
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही त्वचा रूखी, सख्त और बेजान-सी होने लगती है। त्वचा के अलावा होंठ और एड़ियां भी फटने लगती हैं। यदि इनकी फटने से पहले ही देखभाल कर ली जाए तो इनकी केयर करना आसान होता है। वरना एक बार त्वचा, होंठ और एड़ियां फटने लगे तो फिर इन्हें ठीक करना मुश्किल हो जाता है।
 
आइए, जानते हैं सर्दियों के मौसम में भी स्किन को कोमल बनाए रखने के तरीके-
 
सर्दियों में त्वचा रूखी, सख्त और बेजान-सी हो जाती है और उस पर पपड़ी-सी जम जाती है। इतना ही नहीं होंठ और एड़ियां भी फटने लगती हैं। ठंड में आपके साथ भी अगर यही परेशानियां हों, तो आप इन घरेलू उपायों के जरिए बहुत सरलता से निपट सकते हैं। और पा सकते हैं कोमल खूबसूरत त्वचा...
 
1. साबुन का कम से कम प्रयोग करें क्योंकि साबुन से त्वचा की शुष्कता और बढ़ जाती है। इसकी जगह फेसवाश का इस्तेमाल करें।
 
2. मौसम सर्दी का हो या गर्मी का साधारण गुनगुने पानी से नहाना ही लाभदायक रहता है। इससे त्वचा की रंगत बनी रहती है और सर्दी-जुकाम भी नहीं होता है। अत: नहाने के लि‍ए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
 
3. जाड़े के मौसम में नहाने के बाद नारियल के तेल से त्वचा की मालिश जरूर करें। इससे अपकी त्वचा की कोमलता बनी रहती है और वह रूखी भी नहीं होती।
 
4. सर्दी के मौसम में धूप अच्छी लगती है। धूप का आनंद लें लेकिन सीधे धूप में न बैठें। क्योंकि सूर्य की तेज किरणें त्वचा रोग उत्पन्न करती हैं। धूप में बैठने से पहले सनब्लॉक क्रीम या कोई ऑइली क्रीम लगा लें। 
 
5. नियमित मालिश करें। इससे शरीर में रक्त का प्रवाह सही तरीके से होता है और त्वचा मुलायम एवं चमकीली बनती है। प्रतिदिन मालिश करने से अनावश्यक मोटापा भी कम होता है और सर्दी भी नहीं लगती है। तेल से त्वचा की मालिश करने के बाद बीस मिनट तक धूप लेना अच्छा रहता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख