Hanuman Chalisa

शिवांगी जोशी की skincare routine में शामिल हैं ये चीजें

Updated: मंगलवार, 11 जुलाई 2023 (15:09 IST)
टेलीविज़न पर मशहूर नायरा यानि शिवांगी जोशी भारत में बहुत प्रचलित हैं। टीवी के साथ शिवांगी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर शिवांगी के 8 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। भारत में शिवांगी एक्टिंग स्किल के साथ अपनी खूबसूरती और स्टाइलिंग के लिए भी काफी फेमस हैं। कई लोग उनका स्टाइल व मेकअप कॉपी करना पसंद करते हैं। शिवांगी बिना मेकअप के भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं। इसके साथ ही शिवांगी अपने ब्यूटी सीक्रेट शेयर करना भी पसंद करती हैं। इनका स्किनकेयर रूटीन बिलकुल साधारण और बेसिक है। अगर आप सोचते हैं कि शिवांगी बहुत महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं तो आप गलत हैं। चलिए जानते हैं शिवांगी के ब्यूटी सीक्रेट के बारे में....
 
1. सुबह उठते ही करती है ये काम: शिवांगी सुबह उठते ही सबसे पहले गुन-गुना पानी पीती हैं। गुन-गुना पानी आपकी सेहत के साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट गुन-गुने पानी से शरीर में मेटाबोलिज्म बढ़ता है। इसके साथ ही आपकी बॉडी डिटॉक्स होती है जिससे त्वचा में एक्ने की समस्या से राहत मिलती है। साथ ही आपकी त्वचा में ग्लो भी आता है। 

 
2. सोने से पहले जरुरी है ये चीज़: शिवांगी ने कई इंटरव्यू में बताया है कि वो सोने से पहले हमेशा मेकअप रिमूव करके सोती हैं। उन्होंने बताया कि मेकअप के साथ कभी नहीं सोना चाहिए। सोते समय आपकी त्वचा में ऑक्सीजन बढ़ता है और आपके पोरस ओपन होते हैं। ऐसी स्थिति में मेकअप का केमिकल आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही स्किन एजिंग, एक्ने और रिंकल की समस्या भी बढ़ जाती है। 
 
3. हमेशा करती हैं SPF अप्लाई: शिवांगी के स्किनकेयर रूटीन में सबसे जरूरी SPF यानी सनस्क्रीन है। शिवांगी ने हर बार सनस्क्रीन लगाने पर जोर दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी त्वचा जल्दी टेन हो जाती है इसलिए वह हमेशा सनस्क्रीन लगती हैं। साथ ही भविष्य में बेहतर त्वचा के लिए अभी से सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी है।
 
4. मॉइस्चराइजर कभी नहीं करती स्किप: शिवांगी सनस्क्रीन के साथ मॉइस्चराइजर को भी बहुत जरुरी मानती हैं। उनका मानना है कि हर मौसम में मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करना चाहिए। मॉइस्चराइजर की मदद से आप रिंकल और स्किन एजिंग जैसे समस्या से राहत पा सकते हैं। त्वचा को हाइड्रेट रखना बहुत जरुरी है इसलिए आपको मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करना चाहिए। 
 
5. होममेड फेस पैक: शिवांगी महंगे ब्रांड के फेस पैक से ज्यादा नेचुरल और होममेड फेस पैक लगाना पसंद करती हैं। शिवांगी ने सोशल मीडिया पर बेसन का फेस पैक लगाते हुए विडियो भी शेयर की है। बेसन आपकी त्वचा को बहुत बेहतर तरह से साफ़ करता है। साथ ही टैनिंग की समस्या को भी कम करता है। आप बेसन में कच्चा दूध या दही मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं। 
ALSO READ: 46 की उम्र में भी दिखती हैं जवां अनुपमा, जानिए इनका ब्यूटी सीक्रेट

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख