Hanuman Chalisa

काले अंडरआर्म्स को ठीक करने के लिए वैक्सिंग या शेविंग क्या है बेहतर ?

जानिए बेदाग अंडरआर्म्स पाने के लिए क्या है सही तरीका

WD Feature Desk
गुरुवार, 18 जुलाई 2024 (12:30 IST)
shaving or waxing which is better

अंडरआर्म्स के बाल साफ करने से आपको न सिर्फ एक क्लीन लुक मिलाता है बल्कि मनपसंद ड्रेस पहनने की अजे भी मिलाती है। लेकिन कई बार ग़लत तरीके से अंडरआर्म्स के हेअर रिमूवल करने से आपकी वहां की स्किन बहुत ज्यादा काली हो जाती है। इस आलेख में हम आपको बता रहे हैं अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए कौन सा विकल्प सबसे सही है, शेविंग या वैक्सिंग।ALSO READ: इस तरीके से हटाएंगी अंडरआर्म्स के बाल तो त्वचा नहीं पड़ेगी काली

अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए बाज़ार में कई महंगे प्रोडक्ट उपलब्ध होते हैं। इन प्रोडक्ट्स का असर भी त्वचा पर पड़ता है। अगर आप अंडर आर्म्स को साफ करने के लिए क्रीम का इस्तेमाल करते हैं तो जान लें कि इसमें ऐसे हानिकारक केमिकल होते हैं, जो स्किन को काला बनाने का काम करते हैं और ये कालापन जल्द दूर भी नहीं होता है। आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि अंडरआर्म्स को साफ करने (shaving or waxing) के लिए कौन सा विकल्प सबसे सही है शेविंग या वैक्सिंग।

वैक्सिंग और शेविंग
 
अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के घरेलू उपाय:
अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए आप ये तरीके आजमा सकते हैं:

अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए पैक
अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आप बेसन, दही, नींबू और हल्दी का एक पैक बना सकते हैं। आपको रोजाना सिर्फ 15 से 20 मिनट तक इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाना और इसके सूखने के बाद साफ पानी से अंडरआर्म्स धो लेने हैं। ऐसा करने से आपको साफ और गोरे अंडरआर्म्स मिलेंगे।

आलू से पाएं साफ अंडरआर्म्स
आलू को बरसों से एक नेचुरल ब्लीच के रूप में जाना जाता है। इस उपाय को करने के लिए आपको सिर्फ नहाने से पहले आलू के कुछ टुकड़े काटकर अपने अंडरआर्म्स पर रगड़ें। इस उपाय को करने से कुछ ही दिनों में अंडरआर्म्स साफ हो जाते हैं।

फिटकरी से करें सफाई
अगर आप बहुत ज्यादा डियोडोरेंट का इस्तेमाल करते हैं तो भी आपके अंडरआर्म्स काले हो जाते हैं। ऐसा होने पर आप फिटकरी के इस्तेमाल से अंडरआर्म्स की सफाई कर सकते हैं और बदबू को कम कर सकते हैं।

ये पेस्ट करेगा कालापन दूर
अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आप चंदन और गुलाब जल के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस पेस्ट को आधे घंटे के लिए अंडरआर्म्स पर लगा लें और सूखने के बाद साफ पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आपके अंडरआर्म्स साफ हो जाएंगे।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

महिलाओं का यौन शोषण यूरोप-अमेरिका में बना नया शौक

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम के लिए जानें खास 7 डाइट प्लान और इम्युनिटी बढ़ाने वाले घरेलू उपाय

अगला लेख