Bhai Dooj
✕

रूप चतुर्दशी के 10 उबटन, ताजगी और निखार देंगे आपका चेहरा और तन-बदन

Updated: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 (16:54 IST)
रूप चौदस को ही रूप चतुर्दशी या नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन उबटन लगाकर स्नान करने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन सूर्योदय से पहले उबटन लगाकर स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और सुंदरता, रूप निखरता है। तो आइए इस रूप चौदस पर 10 प्रकार के या उबटन निखारेंगे आपका रूप- 
 
यहां पढ़ें 10 खास उबटन के बारे में- 
 
1. नारंगी और चारोली के छिलकों को दूध के साथ पीस कर इसका लेप तैयार करके चेहरे पर लगाए। इसे अच्छी तरह सूखने दें और फिर खूब मसल कर धो लें। इससे आपका चेहरा चमकदार हो जाएगा।
 
2. एक चम्मच चावल का आटा लेकर इसमें बराबर मात्रा में शहद और गुलाब जल डालें और अच्छी तरह मिलाकर लेप तैयार करें। इस लेप को लगाने से त्वचा मुलायम बनेगा और उस में कसाव भी आएगा। 
 
3. कच्चे दूध में बेसन और हल्दी मिलाकर लेप तैयार करें और इसे शरीर पर लगाएं। त्वचा के रूखेपन से बचने का यह एक बेहतर तरीका है। यह आपकी त्वचा को मॉश्चर देगा और रूप निखारेगा। 
 
4. नीम और तुलसी की पत्तियों को पीसकर लेप तैयार कर लें और इसे चेहरे व पूरे शरीर पर लगाएं। यह एंटीबायोटिक की तर‍ह काम करेगा और त्वचा के कीटाणुओं का नाश कर त्वचा को स्वस्थ बनाएगा। 
 
5. तिल को रातभर दूध या पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसका पेस्ट तैयार करके उबटन की तरह प्रयोग करें। यह न केवल आपके निखार को बढ़ाएगा बल्कि ठंड से भी त्वचा की रक्षा करेगा।
 
6. हल्दी, बेसन और चंदन पाउडर को मिलाकर इसमें गुलाबजल डालें और गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को उबटन की तरह चेहरे और शरीर के विभिन्न अंगों पर लगाएं और जब यह आधा सूख जाए, तो स्नान कर लें।
 
7. यदि आप भी सुंदरता बढ़ाने के इच्छुक हैं तो आलू के रस को हल्के हाथों से डार्क सर्कल्स वाले हिस्सों पर लगाएं और कुछ देर मसाज करें, फिर ठंडे पानी से धोलें, यह उपाय रूप चतुर्दशी के कुछ ही दिनों पूर्व शुरू कर दें, इसका असर देख कर आप चकित रह जाएंगे।
 
8. चेहरे की चमक दुगुनी करने के लिए 2 बड़े चम्मच मक्खन के साथ जैतून का तेल मिक्स करके इस मिश्रण को अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर अच्छी तरह धो लें, चेहरे की चमक बढ़ाने का यह आसान उपाय है।
 
9. फेस्टिव सीजन में त्वचा में निखार लाना है तो चेहरे पर मक्खन लगाकर मालिश करें और आधे घंटे बाद गुनगुने गर्म पानी से धो लें। यह एक उबटन की तरह काम करेगा और त्वचा का रंग निखर आएगा। 
 
10. खीरे का फेस मास्क चेहरे की बारीक रेखाओं और झुर्रियों वाली त्वचा पर बेहतरीन काम करता है, क्योंकि इसमें विटामिन सी और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है। अत: यह फेसपैक त्वचा में कसाव लाने तथा सुंदरता बढ़ाने का कार्य करता है। 

beauty tips

 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

लेखिका ज्योति जैन की चार पुस्तकों का भव्य लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

अगला लेख