शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. navratri beauty hacks 2021
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (06:08 IST)

Navratri Beauty Hacks 2021 - रातों रात बढ़ जाएगा चेहरे का ग्लो, बस करें ये 5 कार्य

Navratri Beauty Hacks 2021 - रातों रात बढ़ जाएगा चेहरे का ग्लो, बस करें ये 5 कार्य - navratri beauty hacks 2021
अक्सर देखा जाता है कि रात को इंसान कई सारे कार्य करने से बचता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह दिनभर कार्य करके थक जाता है। लेकिन आदतों में कुछ बदलाव करके स्किन को ग्लोइंग बनाया जा सकता है। इसके लिए फिर आपको पार्लर जानें की जरूरत भी नहीं पड़ेंगी। जी हां, नवरात्रि के दौरान अक्सर लड़कियों की शिकायत रहती है कि उन्हें पार्लर जाने का वक्त नहीं मिला। तो ऐसे में वह रात को सोने से पहले 5 कार्य जरूर करें जिससे उनका चेहरा रोज खिला हुआ रहेगा। तो आइए जानते हैं क्या करना है -

1.ब्रश करें - जी हां, चेहरे की खूबसूरती के लिए दांत भी महत्वपूर्ण है। इसलिए रोज रात को सोने से पहले ब्रश जरूर करें। ताकि दिनभर की मुंह में जमा गंदगी निकल जाएगी। और दांत भी एकदम साफ हो जाएंगे।

2.सोने से पहले नहाएं - अक्सर देखा जाता है कि ऑफिस से आने के बाद थक जाते हैं। ऐसे में खाना खा कर सिर्फ सोना पसंद करते हैं लेकिन ऐसा नहीं करें। रोज नहाए या आप नहीं नहा सकते हैं तो हाथ-मुंह जरूर धोएं। इससे आपके चेहरे और हाथ-पैर पर जमा गंदगी निकल जाएगी। और सुबह आपका चेहरा एकदम साफ दिखेगा। आपका चेहरा जितना साफ और स्पॉटलेस रहेगा मेकअप लंबे वक्त तक टिका रहता है और ग्लो भी करेगा है।

3.बालों को सुलझा कर सोएं - रोज रात को सोने से पहले एकबार बालों में कंघा जरूर फेरे। दरअसल, ऐसा करने से सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। और बाल भी हेल्दी बनते हैं।

4.बॉडी मॉइश्चराइजर - जी हां,  रोज रात को सोने से पहले बॉडी को अच्छे से मॉइश्चराइजर करें। ऐसा करने से आपकी त्वचा में दिनभर नरम रहेगी। रात के वक्त आपकी बॉडी और अच्छे से कार्य करती है। इसलिए रात को मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

5.हल्दी का दूध - जानते हैं बहुत से लोगों को दूध नहीं अच्छा लगता है। लेकिन यह आपके शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे खून साफ होता है। और संपूर्ण बॉडी का निखार बढ़ता है।

 
ये भी पढ़ें
Navratri Trending Eye Makeup 2021. 9 दिन तक करें अलग-अलग स्टाइल में आई मेकअप