ramcharitmanas

क्या आपको किसी ने सिखाया मैट लिपस्टिक लगाने का तरीका? यहां सीखें

Updated: मंगलवार, 23 अप्रैल 2019 (16:16 IST)
अधिकांश महिलाएं सभी तरह की लिपस्टिक को एक ही तरीके से लगाती हैं, अगर आप भी ऐसा करती हैं तो जान लीजिए कि मैट लिपस्टिक को लगाने का तरीका ग्लॉसी व शीयर लिपस्टिक को लगाने के तरीके से जरा अगल है। ग्लॉसी व शीयर लिपस्टिक को लगाना आसान होता है, वही मैट लिपस्टिक को लगाते हुए आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए - 
 
1 मैट लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों को उसके लिए तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले होठों पर स्क्रब करें जिससे उन पर मौजूद मृत त्वचा निकल जाए और मैट लिपस्टिक लगाने के लिए एक स्मूद बेस मिलें। अगर बिना होठों पर स्क्रब किए लिपस्टिक लगाएंगे तो कुछ ही देर बाद होठों पर सिलवटे पड़ी हुई दिखाई देंगी।
 
2 मैट लिपस्टिक ड्राय होती है इसलिए इसे लगाने से पहले होठों पर लिप बाम की एक पतली सी परत लगाना जरूरी होता है।
 
3 मैट लिपस्टिक ड्राय होती है इसलिए इसे ब्रश से लगाने की जरूरत नहीं होती। इन्हें आप सीधे ट्यूब से लगाएं साथ ही अगर काफी महीनों से रखी हुए मैट लिपस्टिक सुख गई हो तो इनके ऊपर हल्का सा ब्लो ड्रायर चलाएं और फिर लिपस्टिक लगाए तो आसानी से लग जाएगी।
 
4 जिस तरह से ग्लॉसी या शीयर लिपस्टिक लगाने के बाद आप होंठों को आपस में रगड़ती हैं जिससे की वो अच्छे से सेट हो जाए, तो ऐसा मैट लिपस्टिक लगाते वक्त करने की जरूरत नहीं होती। मैट लिपस्टिक ड्राय होती है जो होंठों को रगड़ने से खराब हो सकती है।
 
5 मैट लिपस्टिक के दो कोट होंठों पर लगाने से मैट लुक घंटो तक बना रहता है। पहला कोट लगाने के बाद एक टिश्यू पेपर लें और इसे होठों पर रखकर हल्का दबाएं। इसके बाद फिर से लिपस्टिक का एक कोट लगाएं।
 
6 मैट लिपस्टिक को होंठों पर लंबे समय तक बनाए रखने के लिए लिप लाइनर भी जरूर लगाएं। 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख