सम्बंधित जानकारी
- Skin Care Tips : Bleach करने से पहले जरूर जानें ये 9 खास बातें
- Bigg Boss 14 : राखी सावंत और निक्की तंबोली में मेकअप को लेकर हुई जमकर लड़ाई, देखिए प्रोमो
- घर में ही बनाएं मेकअप प्राइमर, जानिए आसान टिप्स
- मेकअप करते वक्त न करें ये गलतियां वरना पूरा लुक हो जाएगा खराब
- खूबसूरत त्वचा के लिए बेहतरीन है कोकोनट ऑयल, जानिए 5 फायदे
जानिए, मेकअप उतारने के लिए बादाम तेल का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए
अधिकतर लोग ये जानते हैं कि मेकअप उतारना बहुत जरूरी होता है। मेकअप उतारने व हटाने के लिए बादाम तेल का इस्तेमाल एक अच्छा विकल्प है। आइए, आपको बताए कि मेकअप उतारने के लिए बादाम तेल को किस तरह से इस्तेमाल करना चाहिए और साथ ही ये भी जानिए कि इसके इस्तेमाल से मेकअप उतारने पर कौन से फायदे मिलते हैं -
मेकअप उतारने के लिए बादाम तेल को कैसे इस्तेमाल करें?
* सबसे पहले बादाम तेल को अच्छी मात्रा में हथेली पर लें, फिर अच्छी तरह अपने चेहरे की मसाज करें। ध्यान रखें कि आंखों और आस-पास के हिस्सों को हल्के हाथों से मसाज करें।
* इसके बाद रूई के बड़े टुकड़े को गुलाब जल में डुबोकर, निचोड़ लें और इससे पूरे चेहरे को अच्छी तरह पोंछ लें।
बादाम तेल से मेकअप उतारने के फायदे -
1 बादाम तेल में किसी भी प्रकार का केमिकल नहीं होता है, जिससे यह त्वचा को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाता।
2 आमतौर पर मेकअप उतारने के बाद चेहरे की नमी खो जाती है, लेकिन बादाम तेल का इस्तेमाल चेहरे को पोषित करने का काम करता है।
3 इनके अलावा अगर चेहरे पर झुरियों व झांइयों की समस्या है, तो भी ये आपके लिए फायदेमंद ही साबित होगा।
इन बातों का भी रखें ख्याल -
* अगर वाटरप्रूफ मसकारा लगाया हो, तो उसे साफ करने के लिए अधिक मात्रा में तेल लेकर मसाज करें।
* चेहरे से मेकअप हटाने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धोएं।
