sundarkand
✕

करवाचौथ पर मेहंदी रचाने के लिए इन 7 टिप्स को करें फॉलो

Updated: शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020 (17:30 IST)
करवाचौथ का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस खास अवसर पर महिलाएं अपने पति के लिए 16 श्रृंगार कर पति की लंबी उम्र की कामना करती है। वहीं इस खास अवसर पर मेहंदी का भी अपना ही खास महत्व होता है। इस करवाचौथ भी आप पति के नाम की मेहंदी जरूर लगा रही होंगी। तो जरूर जानि‍ए गहरी मेंहदी रचाने और लगाने के यह 7 तरीके - 
 
हालांकि करवा चौथ एक पारंपरिक व्रत-पर्व है इसलिए इस मौके पर पारंपरिक मेहंदी का अपना महत्व है। लेकिन समय में आधुनिकता का तड़का लगने के साथ-साथ मेहंदी भी आधुनिक होती जा रही है। पहले जानते हैं प्राकृतिक मेहंदी के गहरे रंग के लिए कुछ उपाय, फिर जानेंगे कुछ आधुनिक मेहंदी के बारे में, जिसे लगाने और रचाने में आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।
 
पारंपरिक मेहंदी रचाने के लिए आप चाहें तो घर पर ही एक रात पहले मेहंदी घोल कर लगा सकती हैं। इसे हाथ से मांडने की तरह या फिर कोन की सहायता से लगाया जा सकता है। इसके अलावा बाजार में भी इस मौके पर मेहंदी लगाने वालों की कोई कमी नहीं होती, जो कम समय में आपका हाथ भरकर मेहंदी लगा देंगे और रंग भी अच्छा चढ़ेगा।
 
अगर आप घर पर ही मेहंदी घोलना चाहती हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया आपके लिए सहायक होगी - 
 
1 सूखी हि‍ना को चाय की पत्ती या कॉफी के पानी के साथ अच्छी तरह से घोल लें, ताकि इसमें गुठलियां न रह जाए।
 
2 अब इस घोल को प्लास्टिक के कोन में डालकर अपनी मनपसंद डिजाइन हथेलियों पर बनाएं
 
3 अगर सूखने के लिए अधि‍क इंतजार नहीं करना चाहतीं, तो अपनी हथेली को गैस के करीब ले जाकर एक सेंक लगा लें।
 
4 इसके बाद जब मेहंदी पूरी तरह सूख जाए उस पर नींबू और चीनी के घोल को लगाएं। 
 
5 मेहंदी का रंग गहरा चाहिए हो तो हथेलियों पर लौंग का धुंआ लगने दें।
 
6 पूरी तरह सूखने के बाद हाथों को अच्छी तरह पानी से धो लें।
 
7 अगर रात के समय मेहंदी लगा रहीं हैं, तो सुबह उठकर मेहंदी को रगड़कर निकालें, फिर इस पर तेल लगा लें।
 
मेहंदी की विभिन्न डिजाइनों में मारवाड़ी और अरेबियन सबसे ज्यादा प्रचलित और पसंद किया जाता है। इस तरह की डिजाइन ब्रश की सहायता से भी बनाए जा सकते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख