ramcharitmanas

शादी में ब्यू‍टीफूल दिखना है तो दुल्हन अपनाए ये खास उपाय

Updated: मंगलवार, 3 दिसंबर 2019 (15:40 IST)
शादी हर लड़की के जीवन का खास पल होता है जिसकी तैयारी पूरी जोरों-शोरों के साथ की जाती है और इस दिन हर लड़की चाहती है कि वो सबसे खूबसूरत नजर आए ताकि सबकी निगाहें सिर्फ उस पर टिकी रह जाए। लेकिन इसके लिए उन्हें क्या करना चाहिए, यही चिंता हर दुल्हनिया को होती है कि ऐसी क्या देखभाल करें जिससे कि उनका निखार शादी के बाद भी बना रहे।

प्री ब्राइडल का असर कुछ समय तक ही नजर आता है और वैसे भी शादी के बाद बार-बार तो पार्लर जाना संभव हो नहीं पाता। वैसे ऐसे बहुत सारे ब्यूटी पैकेजेस होते हैं, जो होने वाली दुल्हनें शादी से पहले लेती हैं।

यह आपकी त्वचा पर टेम्परेरी असर तो डाल ही देते हैं। लेकिन इन सबका टेम्परेरी असर होता है। यदि आप चाहती हैं कि आपके चेहरे पर ग्लो बना रहे और आप शादी के बाद भी इतनी ही खूबसूरत लगें, तो इस खास उबटन को आपको जरुर अपने ब्यूटी केयर में शामिल करना चाहिए।
 
उड़द की दाल और बादाम का फैस मास्क-
 
उड़द की दाल और बादाम से तैयार ये खास उबटन आपके चेहरे पर ग्लो तो लाएगा ही, साथ ही इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा सॉफ्ट भी नजर आएगी। 
 
सबसे पहले रातभर उड़द की दाल को आप पानी में डालकर रखें जिससे कि यह अच्छी तरह से गल जाए, साथ ही 4 बादाम लें और इसे भी रातभर गलाकर रखें। 
 
अब इन दोनों को साथ में अच्छी तरह से पीस लें और तैयार पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट रखने के बाद इसे धो लें। जब आप अपना चेहरा साफ करेंगे तब यह पेस्ट आपके चेहरे पर चिपकेगा, इसलिए इसे बहुत ज्यादा सूखने न दें और हल्का गीला रहने पर ही आप अपने चेहरे को साफ कर लें।

चेहरे को धोने के बाद अच्छी तरह से साफ कपड़े से पोंछ लें और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

ALSO READ: घरेलू हेयर पैक से पाएं खूबसूरत और स्वस्थ बाल

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख