ramcharitmanas

Glowing Skin Tips: शादी में दिखना है सुंदर? तो इन 4 स्टेप स्किन केयर को करें फॉलो

Updated: मंगलवार, 5 दिसंबर 2023 (16:28 IST)
Glowing Skin Tips : किसी भी खास इवेंट में हर महिला सुंदर दिखना चाहती है लेकिन कई बार इवेंट के समय ही हमारी स्किन डल लगती है। किसी भी इवेंट के लिए मेकअप से ज्यादा ज़रूरी अच्छी स्किन है। इसके लिए आपको अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना ज़रूरी है। बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण के कारण हमारी स्किन डल होने लगती है। अगर आप भी इस इवेंट, शादी या फॅमिली फंक्शन में खास दिखना चाहती हैं तो इन कुछ बेसिक स्किन केयर स्टेप (skin care routine steps) को फॉलो कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इन स्टेप के बारे में...
 
1. क्लींजिंग : अपनी स्किन को साफ और बेहतर बनाने के लिए क्लींजिंग बहुत ज़रूरी है। सबसे पहले आप अपने फेस की क्लींजिंग करें। क्लींजिंग के लिए आप इन कुछ तरीकों को अपना सकते हैं..
  • आयल क्लींजिंग फेस वॉश से पहले करें और मेकअप उतारने के बाद ही आयल क्लींजिंग करें।

2. स्क्रब : स्क्रब आपकी त्वचा के लिए बहुत ज़रूरी है। आपकी स्किन में डेड स्किन जम जाती है इसलिए नियमित रूप से स्क्रब करना ज़रूरी होता है। आप किसी भी अपने स्किन के अनुसार स्क्रब को चुन सकते हैं। साथ ही आप घर पर शक्कर से स्क्रब बना सकते हैं। स्क्रब की मदद से आपकी स्किन का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा जिससे स्किन पर प्राकृतिक ग्लो आएगा। 
 
3. ग्लोइंग फेस मास्क : किसी भी फंक्शन में स्किन का ग्लोइंग होना ज़रूरी होता है। इसके लिए आप ग्लोइंग फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑनलाइन या आस-पास की दुकान पर आपको कई तरह के ग्लोइंग मास्क मिल जाएंगे। इसके साथ ही आप शीट मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपके चेहरे को इंस्टेंट ग्लो देगा। 
 
4. मॉइस्चराइजर लगाएं : आपकी स्किन ऑयली हो या ड्राई लेकिन आपको मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए। सभी स्किन स्टेप के बाद आप अपनी स्किन को अच्छे से मॉइस्चराइज करें। एक अच्छा मॉइस्चराइजर आपकी स्किन को बदल सकता है और आपकी स्किन को बेहतर बना सकता है। इसलिए मॉइस्चराइजर हमेशा लगाएं। 
ALSO READ: क्या होता है HD Makeup, एक्सपर्ट से जानें पूरी जानकारी

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख