manglik dosh calculator
✕

होली खेलने के बाद कैसे अपना कलर निकालें

Updated: गुरुवार, 17 मार्च 2022 (10:21 IST)
होली का रंग कैसे निकालें 
 
 
1. होली के रंग में केमिकल्स कई मात्रा में मिक्स होता है। ऐसे में कभी भी गर्म पानी से नहीं नहा कर ठंडे
पानी से ही नहाएं। गर्म पानी से रिएक्शन होने का खतरा बना रहता है।
 
2. होली खेलने के बाद तुरंत सिर धोने से बचें। ऐसा करने से बालों में पक्का रंग और चढ़ जाता है। सिर
धोने से पूर्व अपने बालों से कलर को गिरा लें। बाल रूखे हो गए है तो आप बालों में अंडे और दही का पेस्ट भी
लगा सकते हैं। पेस्ट लगाने के 45 मिनट बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें। इसके बाद शैम्पू का इस्तेमाल कर
लिजिए।
 
3. बालों में रंग लगने से वह एक दिन में ठीक नहीं होते हैं इसलिए आप एक टॉनिक तैयार कर लगा सकते
हैं। 2 चम्मच मैथीदाने, शिकाकाई पाउडर 6 चम्मच, आवले पाउडर को 3 कप पानी में मिक्स कर उबाल लें। और
ठंडा होने के बाद लें।
 
4. चेहरे पर गाढ़ा रंग चढ़ गया है तो दही-बेसन मिक्स कर लगा लें। और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से
बालों को धो लें। बेहतर होगा कलर निकालने के लिए अपनी त्वचा को जोर-जोर से नहीं रगड़ें। ।
 
5. आप अमचुर के पानी से भी चेहरा धो सकते हैं। इसे भीगा कर रात को ही रख दीजिए।
 
6. मुल्तानी मिट्टी से त्वचा बेहद साफ हो जाती है। मुल्तानी मिट्टी में ग्लिसरीन और गुलाबजल मिक्स कर
चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा पर निखार आ जाएगा।
 
7. गाढ़ा रंग चढ़ने पर ऐलोवेरा में नींबू मिक्स कर लगा लीजिए। चेहरे के पोर्स तक जाकर जमा गाढ़ा रंग
निकल जाता है।
 
8. अगर आपको होली के रंग से खुजली और जलन हो रही है तो आप नारियल का तेल लगा सकते हैं। इससे
आपको आराम मिलेगा।
 
9. एक दिन में कभी भी रंग नहीं निकलता है। इसलिए चेहरे को बार-बार नहीं धोएं। इससे आपका चेहरा
बेजान और रूखा हो जाएगा।
 
10. कोशिश करें होली खेलने के बाद कम से कम 3 दिन तक पार्लर नहीं जाएं। इससे केमिकल रिएक्शन का
खतरा अधिक रहता है। आप घर पर रात को सोने से पहले नींबू मलाई मिक्स कर लगा सकते हैं इससे आपकी
त्वचा मुलायम बनी रहेगी।
 
तो यह थे tips होली के बाद कैसे अपनी त्वचा की देखभाल करें। 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख