suvichar
✕

इस रंगपंचमी लाजवाब कलरफुल गुझिया बनाएं और जीतें सबका दिल

Updated: सोमवार, 21 मार्च 2022 (14:17 IST)
Gujhiya Recipe
 
होली-रंगपंचमी मस्ती और उल्लास का पर्व है, जो हर किसी के मन को लुभाता है। आइए इस बार मीठी-मीठी रंग-बिरंगी गुझिया से रंगपंचमी का स्वागत करें और कोरोना काल में पर्व को दोगुने उत्साह से मनाएं। 
 
सामग्री : 
 
300 ग्राम मैदा, 1 बड़ी कटोरी बारीक मीठी बूंदी, 1 बड़ा चम्मच घी (मोयन के लिए), पाव कटोरी मिक्स मेवों की कतरन, 4-5 केसर के लच्छे, 1-1 बूंद हरा-लाल खाने वाला रंग, 2 तार की डेढ़ कप तैयार चाशनी, पाव कटोरी दूध, तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में घी।
 
विधि : 
 
सबसे पहले केसर को थोड़े-से गुनगुने दूध में कुछ देर भिगोकर घोंट लें। अब मैदे में मोयन मिलाकर उसके 3 हिस्से कर लें। एक में हरा, दूसरे में लाल रंग व तीसरे भाग में जरा-सी केसर मिलाकर तीनों को अलग-अलग गूंथकर लंबे रोल बना लें। तीनों रोल को मिलाकर छोटी-छोटी लोई बना लें। 
 
अब बूंदी (लड्डू का चूरा भी ले सकते हैं) में केसर-मेवा और थोड़े-से दूध के छींटें डालकर अच्छी तरह मिश्रण तैयार कर लें। मैदे की छोटी-छोटी पूरियां बेलें व थोड़ा बूंदी का मिश्रण भरकर उसकी गुझिया बना लें। 
 
अब एक कड़ाही में घी गर्म करें व धीमी आंच पर सुनहरी होने तक गुझिया तल लें। थोड़ी ठंडी होने पर चाशनी में डालकर वापस निकाल लें। बनाने में आसान व दिखने में सुंदर रंग-बिरंगी गुझिया आपके घर आए मेहमानों को जरूर पसंद आएगी। 
 
- राजश्री कासलीवाल 

ALSO READ: मीठी पूरन पोली से करें होली का स्वागत, पढ़ें सरल विधि

ALSO READ: Holi Food : कुरकुरी आलू कचौरी से मनाएं होली का पर्व, जानिए कैसे बनाएं

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख