Daily Horoscope
✕

राखी पर इस तरह से करें मेकअप, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो और दिखेंगी सबसे खूबसूरत

फेस्टिव सीजन में इन टिप्स को फॉलो करके निखारिए अपना ग्लो

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 31 जुलाई 2024 (16:32 IST)
Flawless Makeup Look for festive season

बात अगर त्योहारों की हो तो लगभग हर महिला सजना-संवरना पसंद करती है। फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है, जिसके लिए लोगों ने शॉपिंग भी शुरू कर दी है। महिलाएं अपने ड्रेस को ध्यान में रखते हुए मेकअप करती हैं लेकिन कई बार मेकअप करने में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिसके कारण चेहरे पर मेकअप सही नहीं दिखता है।

मेकअप का चुनाव करते समय महिलाओं को अपने कपड़ों के साथ-साथ अपनी स्किन को भी ध्यान में रखना चाहिए। अलग-अलग तरह की स्किन और कॉम्प्लेक्शन के लिए अलग मेकअप किया जाता है। आज इस आलेख में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स दे रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप खुद का फ्लॉलेस मेकअप कर सकते हैं। ALSO READ: एक्सपायर्ड मेकअप प्रोडक्ट्स से हो सकती है स्किन डेमेज, जरूर बरतें सावधानी


फेयर स्किन टोन के लिए फॉलो करें ये मेकअप टिप्स
फेयर स्किन वाली महिलाओं और लड़कियों को वेज पिंक टिंट वाला फाउंडेशन सलेक्ट करना चाहिए। वहीं अगर आपका कॉम्प्लेक्शन यलोइश है तो इसके लिए आप वेज और ओरेंज अंडरटोन फाउंडेशन इस्तेमाल कर सकती हैं। फेयर स्किन पर आइब्रो के लिए ब्लैक आइब्रो पेंसिल की जगह ब्राउन रंग की आइब्रो पेंसिल ज्यादा बेहतर लगती है।

अगर आप ब्लैक आईलाइनर लगा रही हैं तो इसके साथ लाइट ब्राउन रंग का आईशैडो इस्तेमाल करें। फेयर स्किन वाली लड़कियों को गालों पर पिंक या रेज ब्लश का इस्तेमाल करना चाहिए। लाइट मेकअप के साथ आप पिंक या न्यूड लिपस्टिक यूज करें।

डस्की स्किन टोन के लिए फॉलो करें ये मेकअप टिप्स  
डस्की स्किन के लिए आपको वॉर्म टोन का फाउंडेशन चुनना चाहिए। वहीं कंसीलर में आप केरेमल शेड ले सकती हैं। डस्की स्किन पर डार्क सर्कल छुपाने के लिए कंसीलर का अच्छे से प्रयोग करें। आप फाउंडेशन को ब्लेंड करने के लिए ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे फाउंडेशन स्किन के साथ अच्छे से ब्लेंड हो जाता है।

डस्की स्किन वालों को आंखों के लिए ब्राइट कलर के आईशैडो चुनने चाहिए, इससे उनकी आंखें अच्छे से हाइलाइट होंगी। वहीं डस्की स्किन के साथ डार्क रेड, कॉफी ब्राउन और मॉव कलर की लिपिस्टिक बेहतर लगती है।

वॉर्म स्किन टोन के लिए फॉलो करें ये मेकअप टिप्स 
वॉर्म रंगत वाली महिलाओं और लड़कियों को अपने लिए ब्राउनिश शेड वाले फाउंडेशन का इस्तेमाल करना चाहिए। फाउंडेशन सलेक्ट करते वक्त इसे अपनी कलाई पर लगाकर जरूर देखें कि ये आपकी स्किन के साथ मैच हो रहा है या नहीं। सांवले रग पर ब्राउन रंग का ब्लश ज्यादा बेहतर लगता है, आप इसके साथ हाइलाइटर पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

आंखों पर मेकअप के लिए आप डार्क शेड की जगह हल्के रंग को चुनें। आप सिल्वर या कॉपर रंग का आईशैडो इस्तेमाल कर सकती हैं। स्मोकी आई लुक के लिए आप ब्लैक आईलाइनर को स्मज करके लगाएं और फिर हल्के ब्राउन रंग का आईशैडो लगाएं। सांवले रंग पर लिपिस्टिक के न्यूड शेड्स काफी जचते हैं।


लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

करवा चौथ से पहले चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं

अगला लेख