Hanuman Chalisa
✕

गर्मियों में ऑयली स्किन से हैं परेशान, घर पर बनाएं ये 3 रेफ्रेशिंग सीरम

चिपचिपी स्किन से मिएगा छुटकारा और सारा दिन दिखेंगीं तरोताजा

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 21 मई 2024 (14:01 IST)
face serum

Homemade Serum For Summer Skincare: गर्मी में धूप और लू स्किन पर टैनिंग बढ़ाने के साथ स्किन की रौनक को भी कम करते हैं। इसलिए स्किन की देखभाल करना जरूरी होता है।बाज़ार में कई तरह के फेस पैक और क्रीम उपलब्ध होते हैं। ये प्रोडक्ट्स लगाने से स्किन को मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलता है और कई बार स्किन का रंग डार्क भी हो जाता है। ऐसे में गर्मियों में स्किन की देखभाल के लिए घर में मौजूद चीजों से सीरम बनाया जा सकता है। ये सीरम लगाने से त्वचा में अंदरूनी तौर पर शाइन आएगी और त्वचा को ठंडक मिलेगी। ये सीरम ऑयली स्किन के लिए बेस्ट हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में स्किन की देखभाल के लिए घर पर सीरम कैसे बनाएं।

शहद और नींबू का सीरम

सामग्री
2 चम्मच- शहद
1 चम्मच- नींबू का रस

ALSO READ: ऑयली स्किन को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

शहद और नींबू का सीरम बनाने का तरीका
शहद और नींबू का को एक कटोरी में डालकर अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद सादे पानी से चेहरे को वॉश करें। ये सीरम स्किन को ग्लो देने के साथ ऑयली स्किन की समस्या से राहत देता है।

एलोवेरा सीरम

सामग्री
2 चम्मच- एलोवेरा जेल
1- विटामिन-ई कैप्सूल
1 चम्मच- गुलाब जल
1 चम्मच-ग्लिसरीन

एलोवेरा सीरम बनाने का तरीका
एलोवेरा सीरम बनाने के लिए ऊपर लिखी सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक गाढा मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। इसके इस्तेमाल से स्किन ग्लोइंग बनेगी और स्किन को पोषण भी मिलेगा। ये सीरम रूखी त्वचा की समस्या को दूर करने मे भी बहुत कारगर है।

ग्रीन टी का सीरम

सामग्री
1- ग्रीन टी बैग
1/4 कप- पानी
1 चम्मच- एलोवेरा जेल

ग्रीन टी का सीरम बनाने का तरीका
ग्रीन टी का सीरम बनाने के लिए टी बैग को हल्के गुनगुने पानी में 5 मिनट के लिए डुबो  कर रख दें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। ये सीरम स्किन पर निखार लगाने के साथ ऑयली स्किन की समस्या को दूर करता है और दाग-धब्बों से छुटकारा देता हैं।
घर पर बने ये सीरम गर्मियों में स्किन की देखभाल करने के लिए बनाएं जा सकते हैं। हालांकि, इन सीरम को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

(Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख