suvichar

Beauty tips : होंठों पर कालापन बढ़ने के कारण और कैसे दूर करें, जानिए यहां

Updated: शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (10:24 IST)
होठ आपके चेहरे की खूबसूरती को दोगुना बढ़ा देते हैं। खासकर जब वह नेचुरल पिंक हो। लेकिन कई बार शरीर में पोषण की कमी के कारण होठ काले पड़ते हैं। केयर नहीं करने पर वह धीरे-धीरे और अधिक काले पड़ने लगते हैं। आपको बताते हैं कि अपने काले हो रहे होंठ को कैसे नेचुरल रखें और किन उपायों से इस कालेपन को दूर किया जा सकता है- 
 
1. डिहाइड्रेशन की कमी- जी हां, शरीर में पानी की कमी से आपके होठ काले होने लगते हैं। इसलिए भरपूर पानी पिएं। प्यास नहीं लगने पर भी पानी पिते रहें। ध्यान रहें पानी हमेशा बैठकर पीएं। 
 
2.धू्म्रपान- होठ काले होने का एक बड़ा कारण यह भी है अधिक मात्रा में धू्म्रपान का सेवन करना। इसमें मौजूद निकोटिन का सीधे आपके मुलायम होठों पर असर पड़ता है। 
 
3. शरीर में कमी- जी हां, जब शरीर में विटामिन बी-12, विटामिन- सी और मैग्नेशियम की कमी होने लगती है तो स्किन के साथ होठों का कालापन बढ़ने लगता है।
 
4. कैफिन- जो लोग चाय नहीं पीते हैं वह कॉफी पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कॉफी के अधिक सेवन से आपके दांत पीले होने लगते हैं।
 
कैसे भगाएं होठों का कालापन- 
 
कई बार होठों का कालापन छुपाने के लिए हम लिपस्टिक या लिप ग्लॉस का उपयोग करते हैं। लेकिन ऐसा बार-बार नहीं कर सकते। क्योंकि वह थोड़ी देर बाद हट जाता है। इसलिए जानते हैं कुछ नेचुरल उपाय जिनसे होठों की चमक को बरकरार रखा जा सकें। 
 
1. रात को अपने होठों को अच्छे से साफ करने के बाद गुलाब जल लगाकर सो जाएं। ऐसा रोज करें। आपको थोड़े दिन में अंतर नजर आ जाएगा। 
 
2. आप चाहे तो रात को चुकंदर का रस भी लगाकर सो सकते हैं। इससे धीरे-धीरे आपके होठ पिंक होने लगेंगे। 
 
3. होठों पर नींबू और शकर मिक्स कर स्क्रब भी लगा सकते हैं इससे आपके होठों की डेड स्किन निकल जाएगी। 
 
4. डेली नहाने के बाद अपने होठों को हल्के हाथों से जरूर रगड़ें। इससे होठों पर जमी हुई डेड स्किन निकल जाएगी। 

ALSO READ: Fight against Corona: कोरोना से डरना और लड़ना दोनों जरूरी

ALSO READ: गोविंदा ने दी कोरोनावायरस को मात, वीडियो शेयर कर बोले- अपुन आ गईला है

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

अगला लेख