sundarkand

Blackheads Removal at Home: सिर्फ 5 मिनट में निकल जाएंगे जिद्दी ब्लैकहेड्स

Updated: मंगलवार, 5 दिसंबर 2023 (17:17 IST)
Blackheads Removal at Home : आज के समय में लोग अच्छे मेकअप से ज्यादा अच्छी स्किन को प्राथमिकता देते हैं। बढ़ते प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल के कारण हमारी स्किन में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्या के कारण स्किन बेजान और डल होने लगती है। साथ ही स्किन में ब्लैक हेड्स की समस्या होने लगती है। हमारी स्किन में प्रदूषण और लाइफस्टाइल के कारण ऑक्सीजन सही से सप्लाई नहीं होता है।

इस कारण से हमारे पोर्स बंद होने लगते हैं जिससे ब्लैक हेड्स की समस्या होने लगती है। हालांकि ब्लैक हेड्स को आसानी से नहीं निकाला जा सकता है। कई लोग इसके लिए पार्लर या ब्यूटी स्टूडियो से महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं। लेकिन आप घर पर नियमित रूप से इन प्रयासों की मदद से ब्लैक हेड्स को आसानी से निकाल सकते हैं। चलिए जानते हैं इन blackhead removal tips के बारे में....
 
1. ऑयल क्लींजिंग : आप तेल की मदद से ब्लैक हेड्स को आसानी से निकाल सकते हैं। इसके लिए आप नारियल, बादाम या तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप 3-4 बूंद तेल लें और अच्छे से अपने चेहरे पर मसाज करें। आप करीब 10-15 मिनट लगातार अपने चेहरे की सर्कुलर मोशन में मसाज करें। धीरे धीरे ब्लैक हेड्स हटने लगेंगे और आपकी स्किन सॉफ्ट होने लगेगी। इसके बाद आप चेहरा धो लें और टूल की मदद से बाकि ब्लैक हेड्स निकाल लें। 
2. स्टीम लें : स्टीम की मदद से आप बहुत आसानी से ब्लैक हेड्स निकाल सकते हैं। सबसे पहले आप गर्म पानी करके या स्टीमर की मदद से स्टीम लें। आप करीब 10-15 मिनट तक स्टीम लें जिससे आपकी त्वचा सॉफ्ट हो जाए। स्टीम लेने के बाद स्क्रब कर सकते हैं। करीब 5-10 मिनट तक स्क्रब करें और साधारण पानी से मुंह धो लें।

इसके बाद आप टूल की मदद से आसानी से ब्लैक हेड्स निकाल सकते हैं। स्टीम की मदद से आपके पोर्स ओपन होने हैं जिससे ब्लैक हेड्स निकालना आसान होता है। इसके साथ ही स्टीम आपकी त्वचा को सॉफ्ट बनाने में मदद करती है। 
 
3. फेस शेविंग : कई बार आपके चेहरे पर ब्लैक हेड्स की जगह छोटे छोटे बाल भी होते हैं। यह बाल देखने में बिलकुल ब्लैक हेड्स की तरह ही लगते हैं। इसलिए आप पहले ध्यान से अपने चेहरे को देखें। आप चाहें तो अपने मोबाइल की फ़्लैश लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे आपको फर्क आसानी से नज़र आ जाएगा। अगर आपके चेहरे पर बाल हैं तो आप फेस शेविंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 
फेस शेविंग के लिए फेस रेजर लें। आप एलो वेरा जेल या फेस वॉश लगाएं। इन् दोनों का इस्तेमाल आप फेस शेविंग क्रीम के रूप में कर सकते हैं। सावधानी से फेस शेविंग का इस्तेमाल करें जिससे आपको कोई कट न लगे। 
ALSO READ: Glowing Skin Tips: शादी में दिखना है सुंदर? तो इन 4 स्टेप स्किन केयर को करें फॉलो

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख