Hanuman Chalisa
✕

Winter Skin Care Tips : बेजान त्‍वचा को कोमल और सॉफ्ट बनाएगा करेले का फेस मास्‍क

Updated: सोमवार, 8 नवंबर 2021 (15:06 IST)
शरद ऋतु का मौसम शुरू हो गया है। इस दौरान त्वचा का अधिक ख्‍याल रखना होता है। ध्यान नहीं देने पर स्किन फट जाती है और वह जलन करने लगती है। वहीं अलग-अलग प्रकार की क्रीम लगाने से भी लंबे वक्त तक असर नहीं रहता है। ऐसे में आप अपने चेहरे पर करेले का फेस पैक लगा सकती हैं। करेला खाने में जरूर कड़वा हो सकता है। लेकिन त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मुख्य रूप से विटामिन-सी मौजूद होता है। जो खाने और लगाने दोनों में फायदा करता है। साथ ही इसमें बीटा, कैरोटिन, पोटेशियम, कैल्शियम मौजूद होता है जो आपकी स्किन को डिटॉक्स करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं करेला का फेस पैक कैसे बनाएं, करेले फेस पैक के फायदे और इसे लगाने की विधि...

करेले के फेस मास्‍क बनाने की सामग्री -

- 3 चम्मच पिसा हुआ करेला।
- आधा चम्मच शहद।
-2 चम्मच दही।
- 2 चम्मच गुलाबजल।

करेले का फेस मास्क बनाने की विधि -

- फेस मास्‍क बनाने के लिए एक कटोरी में पीसा करेला लें। इसके बाद 2 चम्मच दही डालकर अब अच्छे से मिक्‍स कर लें।
- इसके बाद गुलाब जल मिक्स करें। एक कण होने आधा चम्‍मच शहद मिक्स करें।
- शहद को अच्‍छे से मिला दें। आपका फेस मास्‍क तैयार है।

फेस मास्‍क लगाने की तरीका

इस मास्‍क को अच्‍छे से चेहरे पर लगा लीजिए। 20 मिनट बाद हल्का-सा नरम लगने पर आप उसे नरम हाथों से रब करें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें। तौलिए से पोंछ कर मॉइश्चराइजर लगा लें।
चेहरे पर निखार और त्वचा को मुलायम रखने के लिए हफ्ते में इस पैक का 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

विश्वास टूटता कहां है और बनता कैसे है?

अगला लेख