Hanuman Chalisa
✕

World Radiography Day - जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व रेडियोग्राफी दिवस, कोरोना काल में सबसे अधिक मदद मिली थी X-ray से

Updated: सोमवार, 8 नवंबर 2021 (14:48 IST)
आज विश्व रेडियोग्राफी दिवस है। हर साल यह दिवस 8 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत साल 2012 से हुई थी। 8 नवंबर को 1895 के दिन एक्‍स-रे या एक्‍स-रेडिएशन की खोज हुई थी। जर्मन वैज्ञानिक विल्हेम कोनराड रोन्टजेन ने इसकी शुरुआत की थी। विल्हेम द्वारा की गई यह खोज एक वरदान है। क्‍योंकि एक्‍स-रे के तहत कई गंभीर बीमारियों का पता लग जाता है। साल 1901 में विल्हेम को इस आविष्कार के लिए फिजिक्स में पहला नोबेल पुरस्‍कार मिला था। 
 
साल 2012 में यह दिवस पहली बार बनाया गया था। इसकी शुरुआत यूरोपियन सोसाइटी ऑफ रेडियोलॉजी, रेडियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ नॉर्थ अमेरिका और अमेरिका कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजी ने साथ मिलकर की थी। गौरतलब है कोविड -19 के दौरान एक्स-रे से काफी मदद मिली थी। किसी भी गंभीर बीमारी का अंदर से पता लगाने के लिए एक्स-रे ने बहुत बड़ी भूमिका अदा की है। जल्‍द से जल्‍द किसी भी बीमारी का पता लगाना एक्‍स-रे के बिना असंभव है।

एक्स-रे के अलावा रेडियोलॉजी ने अन्य तकनीकों को भी विकसित किया है। जैसे सीआर, एमआरआई, एंजियोग्राफी। एक्‍सरें की मदद से हड्डी की गहराई तक जांच सकते हैं। फ्रैक्चर या हड्डी पर जोर से चोट लगने पर डॉक्टर एक्स-रे की सलाह देते है। इसके बाद तय किया जाता है चोट कितनी गंभीर है। बता दें कि 2012 से पहले रेडियोग्राफी दिवस 10 फरवरी को मनाया जाता था। क्‍योंकि उस दिन एक्‍स-रे की खोज करने वाले विल्हेम का निधन हो गया था। लेकिन बाद में उनके जन्मदिन पर इस दिवस को मनाने की घोषणा हुई।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

अगला लेख