शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. Best Skincare Routine at the Age of 35
Written By

35 की उम्र पार, त्वचा में बरकरार रखना है कसाव? तो अपनाएं ये 5 टिप्स

35 की उम्र पार, त्वचा में बरकरार रखना है कसाव? तो अपनाएं ये 5 टिप्स - Best Skincare Routine at the Age of 35
चाहे कोई भी लड़की या महिला हो, वे हर उम्र में अपनी सुंदरता बरकरार रखना चाहती हैं। लेकिन 30-35 की उम्र पार करने के बाद धीरे-धीरे उम्र त्वचा पर अपना असर दिखाने लगती है। अगर आप उम्र बढ़ने पर भी अपनी त्वचा का कसाव व टाइटनेस बनाए रखना चाहती हैं, तो ये टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं।
 
 
आइए, आपको बताते हैं कि 30-35 की उम्र पार करने के बाद आप कैसे अपनी स्किन का कसाव बरकरार रख सकती हैं -
 
1 एस्ट्रि‍जेंट का प्रयोग - स्किन टोनर की तरह ही एस्ट्रि‍जेंट भी त्वचा के लिए फायदेमंद है। बाजार में यह आसानी से उपलब्ध भी हो जाता है। दरअसल एस्ट्रि‍जेंट का हर दिन प्रयोग आपकी त्वचा के तंतुओं को बांधे रखने का कार्य करते हैं और त्वचा में कसाव बना रहता है।
 
2 पानी - पानी पीने का संबंध केवल सेहत ही नहीं बल्कि स्वस्थ त्वचा से भी है। दिनभर में 10 से 12 गि‍लास पानी पीना त्वचा को ढीला होने से बचाता है और कसाव बनाए रखने में मदद करता है।
 
 
3 व्यायाम - त्वचा में कसाव लाने के लिए चेहरे के व्यायाम पर ध्यान दें। इससे त्वचा की वे कोशि‍काएं भी सक्रिय होंगे जि‍नका उपयोग काफी समय से नहीं हुआ हो। चेहरे का व्यायाम करने से आपके गाल, आंखो के आसपास, होंठ, नेक और माथे के पास की त्वचा में कसाव आने लगेगा।
 
4 कुकंबर - यह ढीली होती त्वचा के लिए बेहतरीन उपाय है। इसके लिए कुकंबर को पीसकर उसका रस निकालें और अपने चेहरे पर लगाएं। जब यह परत के रूप में रूख जाए तो चेहरा धो लें। आंखों के आसपास की त्वचा पर इसे लगाना, झुर्रियों, काले घेरों और सूजन को कम करने के लिए भी फायदेमंद है।
 
 
5 मसाज - चेहरे की मसाज करना, त्वचा में कसाव लाने के साथ-साथ प्राकृतिेक चमक भी देता है। आप चाहें तो एलोवेरा का गूदा निकालकर इससे चेहरे की मसाज कर सकते हैं। यह त्वचा में कसाव लाने में मददगार होता है। इसके अलावा प्राकृतिक तेलों से भी चेहरे की मसाज करना फायदेमंद साबित होगा।