dharma sangrah

कच्चे दूध के साथ इस फल को मिलकर बनाएं फेस पैक, एक ही बार में चमक उठेगा चेहरा

जानिए क्या हैं इस फेस पैक के फ़ायदे और तैयार करने की सही विधी

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 1 अगस्त 2024 (13:28 IST)
apple and milk face pack benefits
 
घरेलू नुस्खे अपनाने का सबसे बड़ा फायदा है कि इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। त्वचा के लिए घरेलू नुस्खे बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। चेहरे के लिए इनका इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। यह प्राकृतिक नुस्खे न सिर्फ चेहरे पर ग्लो लाते हैं, बल्कि त्वचा की समस्याओं में राहत ही देते हैं। इसी तरह बरसो पुराना नुस्खा है सेब और कच्चे दूध।

यह दोनों चीज़े ही त्वचा के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसलिए अगर इनका फेस पैक बनाकर लगाया जाए, तो यह त्वचा की कई समस्याओं मे राहत दे सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं सेब और कच्चे दूध का फेस पैक बनाने का तरीका।ALSO READ: स्किन पर गुलाबी निखार के लिए घर पर इस तरह से बनाएं केमिकल फ्री ब्लश


सेब और दूध के फेस पैक के फायदे - Benefit of Apple and Raw Milk Face Pack Benefit In Hindi
त्वचा को हाइड्रेट रखता है
गर्मियों में हमारी त्वचा को भी हाइड्रेशन की जरूरत होती है। वहीं त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए दूध और सेब दोनों फायदेमंद माने गए हैं, जिससे यह फेस पैक स्किन को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है। सेब में विटामिन-ई पाया जाता है, तो त्वचा को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है।

एक्ने और डार्क स्पॉट्स से राहत दे
अगर आपकी त्वचा पर भी डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन की समस्या है, तो यह फेस पैक काफी असरदार साबित हो सकता है। दूध और सेब के आवश्यक गुण त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद कर सकते हैं।

 
त्वचा बनाए यूथफुल
फाइन लाइंस की समस्या में यह फेस पैक बेहद फायदेमंद माना जाता है। सेब में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। वहीं कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड और विटामिन-ए की अधिक मात्रा पायी जाती है, जो फाइन लाइंस और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा दिला सकती है।

त्वचा में लाता है निखार
त्वचा में प्राकृतिक निखार लाने के लिए सेब और कच्चे दूध का फेस पैक फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ आवश्यक विटामिन्स भी पाए जाते हैं। वहीं कच्चे दूध में एक्सफोलिएटिंग गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा से डेड स्किन निकालने में फायदेमंद हो सकते हैं।

कैसे तैयार किया जाता है सेब और कच्चे दूध का फेस पैक

सामग्री
 
 
बनाने की विधि
सेब और दूध का फेस पैक बनाने के लिए कच्चे दूध का ही इस्तेमाल करें। इससे त्वचा चिकनी नही होगी।
 
लगाने का सही तरीका

इस फेस पैक को ब्रश या हाथों की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। अब 15 से 20 मिनट तक रिलैक्स करें और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। इस फेस पैक को आप मसाज क्रीम की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस तरह से आप घर पर सेब और कच्चे दूध से फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे न सिर्फ त्वचा में निखार आएगा बल्कि त्वचा की समस्याओं से राहत भी मिलेगी।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

अगला लेख