Hanuman Chalisa

धूप में सनबर्न से बचने के 5 जबरदस्त घरेलू उपाय

Published: सोमवार, 20 मई 2019 (13:12 IST)
चिलचिलाती धूप में सनबर्न होना सामान्य समस्या है। गर्मी के मौसम में सूरज की किरणों से त्वचा को जलने से बचाना थोड़ा मुश्किल ही है, लेकिन सनबर्न से त्वचा को राहत देने के लिए कुछ जबरदस्त नुस्खे आप जरूर आजमा सकते हैं -
 
1 गुलाब जल में तरबूज का रस मिलाएं, अब इसे 15 से 20 मिनट चेहरे पर लगाकर रखें फिर चेहरा धोलें। इससे सनबर्न का असर खत्म हो जाएगा।
 
2 एक चम्मच शहद में दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं, इसे 15 से 20 मिनट चेहरे पर लगाकर रखें फिर चेहरा धोलें। आप इसे रोजाना अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
 
3 खीरे की लुगदी को दही में मिलाकर इस मिश्रण को भी 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रख सकते है।
 
4 सनबर्न का त्वचा पर असर कम करने के लिए कॉटन की मदद से ठंडा दूध भी चेहरे पर लगा सकते है। ऐसा नियमित करने से त्वचा की रंगत निखारने में भी मदद मिलती है।
 
5 मुट्ठी भर तिल को पीसें, फिर इसे आधे कप पानी में मिलाकर 2 घंटे के लिए रखकर छोड़ दीजिए। फिर इसके पानी को छानकर इससे चेहरा साफ कर लीजिए, सनबर्न में फायदा होगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

कविता- तू ना हो तो...

भारत की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में 6 बड़ी खामियां, आखिर कब होगा जरूरी सुधार?

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

अगला लेख