Hanuman Chalisa
✕

#ZairaWasim जायरा वसीम बॉलीवुड छोड़ने पर ट्रोल क्यों हुईं: सोशल

Updated: रविवार, 30 जून 2019 (20:28 IST)
दंगल जैसी फिल्म से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले पर कुछ लोग उनके फैसले को गलत बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किए जाने का विरोध कर रहे हैं। बंगाली लेखिका तसलीमा नसरीन ने वसीम के फैसले को बेवकूफी भरा फैसला बताया है।
 
तसलीमा नसरीन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, 'हे भगवान। बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अदाकारा जायरा वसीम अब एक्टिंग छोड़ना चाहती हैं क्योंकि उनको लगता है कि उनके एक्टिंग करियर ने अल्लाह में उनके भरोसे को डिगा दिया है। क्या बेवकूफी से भरा फैसला है ये। मुस्लिम समुदाय की कई प्रतिभाएं दबाव के चलते बुर्के के अंधेरे में जाने को मजबूर हैं।'
 
दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहीं खुशबू लिखती हैं, 'बॉलीवुड छोड़ दीजिए। कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन अपनी फेसबुक पोस्ट में क़ुरान को समझाने की क्या जरूरत है। कोई बात नहीं। अगर किसी को अपना काम पसंद नहीं है तो वह अपना काम छोड़ सकता है। इस प्रमोशन की बिलकुल जरूरत नहीं थी।'
 
वहीं, टीवी की दुनिया में काम करने वाले अभिनेता इकबाल खान कहते हैं, 'जायरा वसीम अगर छोड़ना चाहती हैं तो जाएं, क्या बड़ी बात है। उनका फैसला है। शायद वह जो कर रही थीं वो गलत था और अब शायद वो ये काम नहीं करना चाहतीं। मैं एक एक्टर हूं और मैं कुछ भी गलत नहीं कर रहा हूं। और मेरा काम मुझे इस्लाम का पालन करने से नहीं रोकता है।'
 
वहीं, इस्लाम के कट्टरपंथ की तीखी आलोचना करने वाले तारेक फतेह ने ट्वीट किया है, 'दंगल की स्टार जायरा वसीम ने बॉलीवुड छोड़ दिया है। वह दावा करती हैं कि इस्लाम को इससे ख़तरा था। जायरा अब आगे क्या करेंगी, बुर्का या नकाब?'
 
कौन कर रहा है जायरा का समर्थन
जायरा के इस फैसले का विरोध करने वालों की संख्या कम नहीं है। लेकिन इस फैसले के लिए उन्हें ट्रोल किए जाने के बाद कई महिला हस्तियों ने उनके पक्ष में ट्वीट किए हैं।
 
इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने ट्वीट किया है, 'जायरा वसीम के फैसले पर सवाल उठाने वाले हम कौन होते हैं। ये उनकी जिंदगी है और वह उसे अपनी मर्जी से जी सकती हैं। मैं आशा करता हूं कि अब वह जो करेंगी वह उन्हें खुश रखेगा।'
 
फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, 'मैं जायरा वसीम को याद करूंगा। वो बहुत अलग थी। वो बहुत कम मुस्कुराती थीं और अपनी तस्वीरें-वीडियो खिंचवाने को लेकर काफ़ी सहज नहीं थीं।।।'
 
वहीं, हिंदी फ़िल्मों में काम कर चुकीं पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक ने भी ट्वीट किया है, 'चुनने की आज़ादी - जब आप बॉलीवुड में फेमस और कई नए अवसर आ रहे हैं, ऐसे समय में फ़िल्मी दुनिया छोड़ने के लिए आपको बहुत सारा प्यार और सम्मान। आपकी यात्रा बेहतरीन रही है। और मैं आपको खुद में झांकने और एक फ़ैसला लेने के लिए आपकी तारीफ करना चाहूंगी। ये आसान नहीं होगा।'
 
लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से ही जुड़ी कुछ हस्तियों ने जायरा के फैसले की आलोचना की है।
 
अभिनेता हनुमान सिंह कहते हैं, 'हम एक्टर सभी जिंदगियां जीते हुए सभी धर्मों को जीते हैं। हम एक बार जीते हैं। इसके बाद हम सभी जातियों, उम्रों, रिश्तों, किरदारों और धर्मों में एक साथ जीते हैं। हमें अभिनेता बनने का आशीर्वाद प्राप्त है। जायरा वसीम आप एक शानदार एक्टर हैं और एक्टरों का धर्म कैमरे के सामने ईमानदार होना होता है।'
 
हालांकि, जायरा को बॉलीवुड में लाने वाले आमिर ख़ान की ओर से अब तक कोई ट्वीट नहीं आया है।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

अगला लेख