Dhanteras
✕

कभी खाई है ऐसी आइसक्रीम जो पिघलती नहीं है

Updated: मंगलवार, 28 अगस्त 2018 (17:25 IST)
- गिज़ेम बेइक्सेल (बीबीसी ट्रैवल)
 
यूरोप और एशिया के बॉर्डर पर बसा देश तुर्की इन दिनों सुर्ख़ियों में है। यहां की करेंसी लुढ़कती जा रही है। राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन का तानाशाही शिकंजा देश पर कसता जा रहा है।
 
 
मगर आज बात तुर्की के सियासी माहौल की नहीं, आइसक्रीम की जो सिर्फ़ तुर्की में मिलती है। और, आइसक्रीम खाने से पहले आप को लुका-छिपी का खेल भी खेलना पड़ेगा। वरना ये स्पेशल आइसक्रीम आप नहीं खा सकते। तुर्की की ये आइसक्रीम बहुत स्पेशल है क्योंकि ये दूसरी आइसक्रीम की तरह जल्दी से पिघलती नहीं, चिपकी रहती है।
 
 
इस आइसक्रीम में चिपकने की ख़ूबी आती है इसमें मिलाए जाने वाले ऑर्किड से। वहीं इसकी मिठास का राज़ है इसे तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला बकरी का दूध। इस आइसक्रीम को बनाने और इसे खिलाने की शुरुआत हुई थी तुर्की के शहर कहरमानमरास से। लेकिन अब ये इस्तांबुल में भी बहुत लोकप्रिय हो गई है।
 
 
स्वाद के साथ चुहलबाज़ी का लुत्फ़
स्थानीय लोग तो इस चिपचिप आइसक्रीम को लुत्फ़ लेकर खाते ही हैं, सैलानी भी इसका मज़ा ज़रूर लेते हैं। आख़िर इस आइसक्रीम को खाने में स्वाद के साथ-साथ चुहलबाज़ी का लुत्फ़ भी जो मिलता है।
 
आइसक्रीम बेचने वाले सैलानियों को बार-बार लुभाने के लिए उनकी तरफ़ आइसक्रीम बढ़ाते हैं, लेकिन जैसे ही लोग उसकी तरफ़ हाथ बढ़ाते हैं, या पकड़ने के लिए लपकते हैं तो दुकानदार उन्हें गच्चा दे देते हैं। कभी आइसक्रीम को दूर कर लेते हैं, तो कभी ख़ाली कोन या कप पकड़ा देते हैं। कई बार तो ज़ुबान के क़रीब ले जाकर भी आइसक्रीम नहीं खिलाई जाती।
 
 
दूर-दूर से आए लोग इन दुकानदारों से आइसक्रीम लेने के साथ चुहल का मज़ा लेते हैं। आइसक्रीम ताज़ा भी होती है और मस्ती भरी भी। ख़रीदारों को गच्चा देने का ये हुनर यूं ही नहीं आ जाता। इसके लिए बेचने वालों को कई बरस तक प्रैक्टिस करनी पड़ती है।
 
 
आइसक्रीम की 32 किस्में
इस फ़न को सीखने के लिए क़रीब चार साल तक ट्रेनिंग चलती है। चार साल की कोशिशों के बाद, पांचवें साल छकाकर आइसक्रीम बेचने का हुनर आ जाता है। आइसक्रीम का चिपचिपापन इसे बार-बार चलाने से आता है और तभी आता है ख़रीदार को छकाने का मज़ा।
 
 
लेकिन, इसके लिए बेचने वालों को काफ़ी मशक़्क़त करनी पड़ती है। इसमें बहुत ताक़त लगानी पड़ती है। इससे आइसक्रीम बेचने वालों के हाथों में छाले तक पड़ जाते हैं। हाथ की चमड़ी सख़्त हो जाती है। इस्तांबुल में इस तरह से आइसक्रीम की 32 किस्में बेची जाती हैं। आज तुर्की की इस चिपचिपी आइसक्रीम की शोहरत इतनी बढ़ गई है कि इसे दूसरे देशों में भी निर्यात किया जा रहा है।
 
 
आख़िर आइसक्रीम होती ही है इतनी मज़ेदार।
 
 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

अगला लेख