sawan somwar

मोदी को नेतन्याहू से मिला तोहफ़ा ख़ास क्यों?

Updated: गुरुवार, 18 जनवरी 2018 (11:26 IST)
भारत दौरे पर आए इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती की खूब चर्चा हो रही है। नेतन्याहू ने इस दौरे में मोदी को एक तोहफ़ा भी दिया।
 
इसराइली प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को एक जीप भेंट की। ये जीप कोई आम जीप नहीं है, बल्कि मोबाइल वॉटर ट्रीटमेंट जीप है। इसकी मदद से समंदर के खारे पानी को मीठा और गंदे पानी को साफ़ कर पीने लायक बनाया जा सकता है।
 
प्रधानमंत्री ने इस खास जीप को भारत-पाक सीमा पर स्थित बनासकांठा जिले के सुइगाम गांव के लोगों को समर्पित कर दिया। इस जीप के ज़रिए कैसे खारे पानी को मीठा किया जाता है, ये भी सुइगाम गांव से सीधे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दिखाया गया।
 
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पिछले साल, जब मैं इसराइल दौरे पर गया था तो मुझे एक वाहन दिखाया गया था। ये वाहन गंदे पानी को साफ कर सकता था। वही वाहन प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने मुझे तोहफे में दिया है।"
 
प्रधानमंत्री मोदी ने इस खास भेंट के लिए देश के लोगों की तरफ से इसराइली प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया।
सीमावर्ती सुइगाम को मिलेगा साफ पानी
इस जीप का इस्तेमाल सीमा से लगने वाले सुइगाम के लोगों और वहां तैनात सेना के जवानों को साफ पानी मुहैया कराने के लिए किया जाएगा। इस जीप की कीमत करीब 1,11,000 अमेरिकी डॉलर है। इसे प्राकृतिक आपदा वाली जगहों पर जैसे बाढ़, भूकंप और मुश्किल स्थितियों में काम कर रही सेना को साफ पानी देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
 
इस जीप को उच्च गुणवत्ता वाला पीने लायक पानी प्यूरीफाई करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ये एक दिन में 20,000 लीटर समुद्र के खारे पानी और 80,000 लीटर गंदे या दूषित पानी को साफ करने में सक्षम है। इसके द्वारा साफ किया पानी विश्व स्वास्थ संगठनों के मानकों के मुताबिक होता है।
 
जीप के बारे में कुछ और बातें
इस गेल मोबाइल जल शोधन वाहन का निर्माण इसराइल में किया जाता है। ये वाहन इंडिपेंडेंट और ऑटोमेटिक तरीके से काम करता है। ये बहुत ही हाल्का है। 1540 किलो वज़न की इस जीप को आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
 
इसे किसी भी संभावित जल स्रोत जैसे नदियां, झीलें, महासागर, कुओं, अत्यधिक जलमग्न स्रोत से जोड़ा जा सकता है। इसे दो लोग तीस मिनट से भी कम समय में शुरू कर सकते हैं। ये एडवांस कंट्रोल सिस्टम पर काम करता है और किसी भी मौसम में काम करने में सक्षम है।
 
इसमें एक वक्त में कम से कम एक हज़ार लीटर तक पानी रखा जा सकता है। इसके लिए ज्यादा बिजली की आवश्यकता नहीं होती। सिर्फ 12 वोल्ट पर काम कर सकता है।

Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

क्या सच में 'अलविदा' कह रहा है OnePlus? आपके फोन के अपडेट्स और वारंटी पर आया बड़ा अपडेट

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

अगला लेख