शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. बीबीसी हिंदी
  3. बीबीसी समाचार
  4. malaysian singer detained
Written By
Last Modified: सोमवार, 22 अगस्त 2016 (12:36 IST)

'इस्लाम के अपमान' के आरोप में रैपर हिरासत में

'इस्लाम के अपमान' के आरोप में रैपर हिरासत में - malaysian singer detained
मलेशिया की पुलिस ने देश के लोकप्रिय गायक नैमवी को उनकी हाल ही में आई म्यूजिक वीडियो में 'इस्लाम का अपमान' करने के आरोप में हिरासत में ले लिया है। नैमवी का वास्तविक नाम वी मींग ची है। उन्हें शनिवार को हिरासत में ले लिया गया है।
उनका म्यूजिक वीडियो 'ओह माइ गॉड' पहली बार जुलाई में रिलीज हुआ था। वीडियो में दिखाया गया है कि वो अपने दूसरे साथियों के साथ मलेशिया में इबातदगाहों के बाहर रैप कर रहे हैं।
 
नैमवी को ईश निंदा करने वाले गानों के लिए जाना जाता हैं। उन्होंने इस संबंध में कहा कि 'ओह माइ गॉड' के पीछे उनका मकसद धार्मिक समरसता को बढ़ावा देना था।
 
पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ कई गैर सरकारी संगठनों ने शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि पुलिस ने उन ग़ैर सरकारी संगठनों का नाम नहीं बताया है।
 
इस महीने की शुरुआत में पुलिस ने इस ओर इशारा किया था कि 'ओह माइ गॉड' के रिलीज़ के बाद वे इसकी जांच कर रहे थे।
ये भी पढ़ें
ग्वादर पर गदर, मोदी का दोहरे मोर्चे पर लड़ाई का इरादा