dharma sangrah
Mon, 16 Nov 2026

Notifications

BBChindi

#SwachhDigitalIndia : फ़ेक न्यूज़ की पोल खोलने के 8 तरीक़े

Last Updated: Wednesday, 5 July 2017 (11:21 IST)
3. सोर्स और यूआरएल पता करें
जब आप कुछ भी ऑनलाइन पढ़ते हैं तो देखें कि इसे किसने पब्लिश किया है। क्या वो कुछ समय से स्थापित न्यूज पब्लिशर हैं और क्या उनका नाम चर्चित है जिस पर भरोसा किया जा सकता है। लेकिन अगर आपने पब्लिशर के बारे में कभी नहीं सुना है तो चौकन्ने हो जाएँ। सिर्फ़ पब्लिशर पर भी भरोसा ना करें।
कोई भी पेशेवर संस्था ये ज़रूर बताती है कि उसकी जानकारी का स्रोत क्या है। बिना स्रोत बताए जानकारी देने वालों से सावधान रहें। वेबसाइट का यूआरएल भी देखें।

आपको लग सकता है कि आप बीबीसी, द क्विंट, द गार्डियन या टाइम्स ऑफ इंडिया की साइट देख रहे हैं, लेकिन 'डॉट कॉम,' के अंत में 'डॉट को' या 'डॉट इन' का मामूली-सा बदलाव साइट के पेज को पूरी तरह बदल देता है। मिसाल के तौर पर www.bbchindi.in बीबीसी हिंदी वेबसाइट नहीं है।
 
4. तारीख चेक करें!
कोई चीज़ एक बार वर्ल्ड वाइड वेब में आ जाए तो फिर ये हमेशा वहाँ रहती है। ये बात समाचारों के लिए भी लागू होती है। शुक्र मनाइए कि सभी विश्वसनीय समाचारों में सोर्स के साथ उनके पब्लिश होने की तारीख़ भी दी जाती है। कोई भी चीज़ शेयर करने से पहले इसे ज़रूर जांचें। पुराने लेख, खासकर आतंकवाद से लड़ाई या आर्थिक विकास जैसी लगातार बदलने वाली ख़बर की कुछ समय बाद कोई प्रासंगिकता नहीं रह जाती है।
 
5. पक्का कर लें कि ये मज़ाक तो नहीं
फ़ेकिंग न्यूज़ और ओनियन जैसी वेबसाइटों पर छपने वाले लेख घोषित रूप से मज़ाक उड़ाने वाले होते हैं। ये वास्तविक तथ्यों पर आधारित नहीं होते और संभव है कि ये किसी ताज़ा घटना पर केंद्रित हों। हमेशा ध्यान रखें कि आपके समाचार का ज़रिया कोई व्यंग्य वाली वेबसाइट तो नहीं।
 
6. साइट का 'अबाउट' पेज देखें
हर विश्वसनीय पब्लिशर का ख़ुद के बारे में बताने वाला 'अबाउट' पेज होता है। इसे पढ़ें। पब्लिशर की विश्वसनीयता के बारे में बताने के साथ ही यह ये बताएगा कि संस्था को कौन चलाता है। एक बार ये पता चल जाने पर उसका झुकाव समझ पाना आसान होगा।
 
7. समाचार पर आपकी प्रतिक्रिया
ख़बर झूठी है या नहीं ये जानने का एक तरीका है कि इसके असर को खुद पर परखें। देखें कि समाचार पर आपकी कैसी प्रतिक्रिया है। क्या इसे पढ़ने से आप गुस्से, गर्व या दुख से भर उठे हैं। अगर ऐसा होता है तो इसके तथ्यों को जांचने के लिए गूगल में सर्च करें।

झूठी ख़बरें बनाई ही इस तरह जाती हैं कि उन्हें पढ़ कर भावनाएँ भड़कें जिससे कि इसका फैलाव अधिक हो। आखिर आप इसे तभी शेयर करेंगे जब आपकी भावनाएं इससे गहराई से जुड़ेंगी।
 
8. हेडलाइन के परे भी देखें
अगर आप पाएं कि भाषा और वर्तनी की ढेरों गलतियां हैं और फ़ोटो भी घटिया क्वॉलिटी की हैं तो तथ्यों की जरूर जांच करें। झूठी ख़बरें फैलाने वाली साइटें ये काम गूगल के ऐड से पैसा बनाने के लिए करती हैं, इसलिए वो साइट की क्वॉलिटी सुधारने पर ध्यान नहीं देतीं।
 
सारी बातों के अंत में, डिजिटल वर्ल्ड में सारी ख़बरें उसके दर्शक-पाठक पर निर्भर करती हैं कि आप इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट या चैट में शेयर करते हैं या नहीं। लेकिन अगर आप जान-बूझकर झूठ या नफ़रत शेयर करते हैं तो इसके नतीजे भी भुगतने पड़ सकते हैं, आपके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। इसलिए शेयर करें मगर ज़िम्मेदारी से।
BBChindi
Read more on : फेक न्यूज झूठी खबरें सोशल मीडियाल वॉट्सप इंटरनेट फेसबुक ट्वीटर इंटाग्राम Facebook Twitter Intagram Whatsapp Internet Fake News False News Social Media