Sat, 18 Jul 2026

Notifications

पृथ्वी की सतह पर फैले 14 अदभुत नजारे

Last Modified: Friday, 20 March 2015 (12:36 IST)

Widgets Magazine

प्लेटविक लेक, क्रोएशिया : क्रोएशिया के नेशनल पार्क में 16 झील एक दूसरे से जुड़ी हैं और ये एक दूसरे से प्राकृतिक बांध से अलग होती हैं। 1949 में इसे नेशनल पार्क घोषित किया गया और यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में जगह दी गई है। इसमें वन बिलाव, यूरोपीय बिल्ली और भेड़ियों की प्रजातियां भी पाई जाती हैं।

 
केलिमूटू क्रेटर लेक, इंडोनेशिया : इंडोनेशिया के केलिमूटू ज्वालामुखी के ऊपर तीन झील स्थित हैं और तीनों अलग-अलग रंग की हैं। ये अपने रंग भी बदलती रहती हैं। नीले से हरे, लाल, काले और चाकलेट ब्राउन रंग। तीनों झीलों के पानी का तापमान और रासायनिक गुण अलग-अलग हैं।
 
शैंपेन पूल, न्यूजीलैंड: इस झील के पानी में शैंपेन की ही तरह कार्बन डायक्साइड का बुलबुला लगातार निकलता रहता है। ये झरना 900 साल पहले अस्तित्व में आया और इसकी सतह का तापमाना 74 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस झील के पानी में आर्सेनिक और एंटीमनी सल्फायड मौजूद है। इसके आसपास के पहाड़ों में पारा, थैलियम, सोना और चांदी पाए जाते हैं।
 



Read more on :  
पृथ्वी धरती खूबसूरत जगह पर्यटन स्थल Earth Beautiful Place