Sun, 5 Jul 2026

Notifications

पृथ्वी की सतह पर फैले 14 अदभुत नजारे

Last Modified: Friday, 20 March 2015 (12:36 IST)

Widgets Magazine

- श्रेया दासगुप्ता
 
पृथ्वी अदभुत नज़ारों से भरी है। जानें पृथ्वी की सतह पर फैले पानी के 14 दिलकश नजारों के बारे में:-
 
ग्रैंड प्रिस्मेटिक स्प्रिंग, यूएसए: अमेरिका के यलोस्टोन नेशनल पार्क में स्थित है ये बहुरंगी ग्रैंड प्रिस्मेटिक स्प्रिंग। 90 मीटर में फैला ये स्प्रिंग 50 मीटर गहरा है। यह झरना बेहद गर्म पानी वाला है। इसके रंग लाल से हरे बदलते रहते हैं। मध्य भाग में नजर आता है नीला रंग, उस वक्त पानी का तापमान 87 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।
स्पॉटेड लेक, कनाडा: ये तस्वीर है कनाडा की स्पॉटेड झील की। खारे पानी की ये झील खनिज युक्त लवणों से भरी है। जिसमें सल्फेट, सिल्वर और टाइटेनियम शामिल हैं। ये गोलाकार स्पॉट गर्मियों में नजर आते हैं जब पानी सूखता है। ब्रिटिश कोलंबिया में स्थित इस झील को स्थानीय लोग कलीलुक कहते हैं और इससे डरते भी हैं। क्योंकि पहले विश्व युद्ध के दौरान इस झील के लवणों का इस्तेमाल विस्फोटक बनाने में किया गया था।

 
लेक रेटबा, सेनेगल: स्ट्राबेरी पिंक लेमोनेड से भरा ये विशाल पूल नजर आत है- सेनेगल की झील, लेक रेटबा। इसमें नमक काफी ज़्यादा है लिहाज़ा इस पर तैरना संभव है। यह नमक उत्पादन करने के लिए भी उपयुक्त माना जाता है। ये झील सेनेगल के अटलांटिक समुद्री तट पर स्थित है।

 
ब्लड फॉल्स, अंटार्टिका: उत्तरी अंटार्टिका के जमे हुए निर्जन में लाल रंग वाला जलप्रपात टेलर ग्लेशियर में स्थित है। इसमें बेहद खारे पानी की झील से जल आता है जो दो ग्लेशियर के बीच में स्थित है। यह बीते 20 लाख सालों से चला आ रहा है। लौह तत्वों की मात्रा ज्यादा होने के चलते पानी के बाहर आने पर, ऑक्सीजन के संपर्क में आते ही वो जंग में तब्दील होने लगता है, जिसके चलते जल प्रपात का रंग लाल होने लगता है।

 
कानो क्रिस्टेल्स, कोलंबिया: सितंबर से लेकर नवंबर के बीच, इस नदी का पानी सामान्य पानी से बदलकर इंद्रधनुषी रंग का हो जाता है। इसके लाल, नीला, हरा और नारंगी रंगों की वजह है यहां होने वाला माकारिना क्लेवेगरा प्रजाति का पौधा। ये नदी मैकेराना के पर्वतीय इलाके के दूर दराज क्षेत्र में स्थित थी। 2000 के मध्य तक विद्रोहियों की सक्रियता से यहां आने जाने पर पाबंदी थी।
 
ब्वॉइलिंग लेक, डोमेनिका: नाम के मुताबिक ही ये झील उबलते पानी की झील है। ये डोमेनिका के मोरन ट्रोइस पिट्नस नेशनल पार्क में स्थित है। इस झील के पानी के उबलने की वजह इसके नीचे लगातार सुलगता लावा है। इसमें तैरना मौत को गले लगाना जैसा है।
 



Read more on :  
पृथ्वी धरती खूबसूरत जगह पर्यटन स्थल Earth Beautiful Place