Hanuman Chalisa

Spicejet अयोध्या के लिए 1 फरवरी से शुरू करेगी 8 उड़ानें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 30 जनवरी 2024 (21:40 IST)
spicejet will start 8 flights to ayodhya from 1st february: एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) देश के विभिन्न स्थानों से उत्तरप्रदेश के अयोध्या के लिए 1 फरवरी से 8 उड़ानें शुरू करेगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) इसका शुभारंभ करेंगे।
 
अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी: अधिकारी ने नई दिल्ली में कहा कि अयोध्या को ये उड़ानें दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, मुंबई और बेंगलुरु से जोड़ेंगी। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। अयोध्या धाम में इसी महीने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया गया था।

ALSO READ: अयोध्या कैसे पहुंचें, जानिए ट्रेन, बस और फ्लाइट की संपूर्ण जानकारी
 
'जूम' की बुधवार को दिल्ली से अयोध्या के लिए उड़ान: इस बीच घरेलू एयरलाइन 'जूम' बुधवार को दिल्ली से अयोध्या के लिए उड़ान के साथ अपनी सेवाएं बहाल करेगी। एयरलाइन ने मंगलवार को बयान में कहा कि पहली उड़ान के तहत दिल्ली-अयोध्या मार्ग पर सेवाओं के लिए बॉम्बार्डियर सीआरजे 200ईआर विमान को तैनात करेगी। यह मार्ग पहले से ही देश के सबसे अधिक मांग वाले आध्यात्मिक पर्यटन हॉटस्पॉट में से एक के रूप में उभरा है।
 
सितंबर 2023 में विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जेक्सस एयर सर्विसेज के उड़ान परमिट को नवीनीकृत किया था। इससे पहले यह जूम एयरलाइंस के रूप में काम कर रही था। फरवरी 2017 में सीआरजे विमान के साथ परिचालन शुरू करने के बाद गुरुग्राम की एयरलाइन ने 2020 में परिचालन बंद कर दिया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

अगला लेख