dharma sangrah
✕

मध्यप्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ का 'भगवाकरण'

Updated: मंगलवार, 4 अगस्त 2020 (15:41 IST)
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह भले ही मुहूर्त के नाम पर अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन का लगातार विरोध कर रहे हों, लेकिन प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ का 'भगवाकरण' हो गया है। उन्होंने न सिर्फ अपने आवास पर हनुमान चालीसा का पाठ करवाया बल्कि ट्‍विटर पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर भगवा वस्त्रों के साथ लगाई है।
 
इतना ही नहीं, प्रदेश कांग्रेस ने भूमिपूजन के लिए 11 चांदी की ईंटें भी भेजने का फैसला किया है। आपको बता दें कि अपने मुख्‍यमंत्रीकाल में कमलनाथ ने राम वनगमन पथ का काम करने के निर्देश दिए थे। भूमिपूजन के समय एक बार फिर उनकी रामभक्ति उमड़ती दिख रही है। हालांकि ट्‍विटर पर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं देखने में आई हैं। 
 
कमलनाथ के ट्‍वीट पर राहुल दत्ता नामक व्यक्ति ने लिखा- क्या भक्ति है! जब वे मुख्‍यमंत्री थे तो उज्जैन के महाकाल मंदिर में लाउड स्पीकर पर प्रतिबंध लगाया गया था। शैलेन्द्र परमार ने लिखा- यह सब दिखावा है। 
 
इसी तरह नेहा चौधरी ने लिखा- यह क्या हो रहा है, सच में विश्वास नहीं हो रहा है। सच में देश बदल रहा है, मोदी है तो मुमकिन है। भरत लाल रांकवा ने लिखा- जय हो श्री राम, जय हो बजरंगबली की, जय हो कमल नाथ जी की। बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को भी अबकी बार (अगली कांग्रेस सरकार) प्रथम कैबिनेट की बैठक में नियमित करें कमलनाथ जी।

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

QUAD फोटो सेशन में BRICS जैसा वाकया, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने थपथपाई PM मोदी की पीठ, वीडियो वायरल

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

अगला लेख