sundarkand

indigo की अयोध्या-अहमदाबाद हवाई सेवा शुरू, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

इंडिगो एयरलाइंस की मजबूत उपस्थिति

Updated: गुरुवार, 11 जनवरी 2024 (15:18 IST)
  • दिल्ली के बाद अहमदाबाद दूसरा प्रमुख शहर बना
  • इंडिगो एयरलाइंस की मजबूत उपस्थिति
  • फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन उपलब्ध होगी
indigo's air service started between Ayodhya-Ahmedabad: अयोध्या में श्रीराम (Sriram) के दर्शन-पूजन के इच्छुक श्रद्धालुओं/पर्यटकों को अहमदाबाद-अयोध्या (Ayodhya-Ahmedabad) के बीच सीधी हवाई सेवा का विकल्प प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में अहमदाबाद-अयोध्या के लिए इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) की सीधी हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाई।
 
नई सेवा प्रारंभ होने से योगी प्रसन्न : अयोध्या-अहमदाबाद के बीच नई हवाई सेवा आरंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि इस उड़ान सेवा से भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या, हवाई सेवा द्वारा सीधे अहमदाबाद से जुड़ गई है।

ALSO READ: इंडिगो का बड़ा फैसला, 1,000 रुपए तक सस्ती होगी हवाई यात्रा
 
अहमदाबाद दूसरा प्रमुख शहर : एक सरकारी बयान के मुताबिक दिल्ली के बाद अयोध्या से जुड़ने वाला अहमदाबाद दूसरा प्रमुख शहर है। इसी 15 जनवरी से मुंबई के लिए उड़ान सेवा आरंभ हो जाने के पश्चात मुंबई तीसरा स्थल हो जाएगा। इसके अतिरिक्त 16 जनवरी 2024 से दिल्ली के लिए एक और उड़ान आरंभ हो रही है।
 
मुख्यमंत्री ने बेहतर हवाई सेवाओं को पर्यटन और व्यापार गतिविधियों को प्रोत्साहित करने वाला बताया। प्रदेश में बेहतर होती हवाई सेवाओं की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2016-17 में प्रदेश में हवाई यात्रियों की संख्या 59.97 लाख थी, जो वित्तीय वर्ष 2022-23 में बढ़कर 96.02 लाख हो गई। विगत 3 वर्षों में प्रदेश में हवाई यात्रियों की संख्या में 29.46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

ALSO READ: योगी आदित्यनाथ ने बताया, 22 जनवरी अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरेंगे कितने चार्टर्ड प्लेन?
 
छोटी सी हवाई पट्टी से अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे तक : मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में 5 वर्ष पहले तक एक छोटी सी हवाई पट्टी थी लेकिन आज वहां महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडा संचालित हो रहा है। आज हर व्यक्ति अयोध्या आने का इच्छुक है इसलिए प्रधानमंत्रीजी के विजन के अनुरूप सरकार ने सड़क, रेल और वायु मार्ग की बेहतर कनेक्टिविटी दी है।
 
इंडिगो एयरलाइंस की मजबूत उपस्थिति : कार्यक्रम में इंडिगो एयरलाइंस के स्पेशल डायरेक्टर आरके सिंह ने देश के सिविल एविएशन सेक्टर में इंडिगो एयरलाइंस की मजबूत उपस्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में इंडिगो हर दिन उत्तरप्रदेश के 7 हवाई अड्डों से 165 उड़ानें भर रहा है। आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी सुनिश्चित है।

ALSO READ: लक्षद्वीप में बनेगा नया एयरपोर्ट, फाइटर जेट्स की होगी तैनाती, दौरे के बाद PM मोदी का बड़ा प्लान
 
इंडिगो फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन उपलब्ध होगी : अयोध्या-अहमदाबाद के बीच शुरू नई फ्लाइट के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दोनों ओर से फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन उपलब्ध होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और फ्लाइट संख्या 6ई112 की अयोध्या से पहली उड़ान के पहले यात्री को बोर्डिंग पास भी प्रदान किया गया। वर्चुअल माध्यम से हुए इस कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह और सांसद किरीट प्रेमजीभाई सोलंकी और इंडिगो के प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख