• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. New airport in Lakshadweeps Minicoy to operate fighter jets, military aircraft
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 9 जनवरी 2024 (18:02 IST)

लक्षद्वीप में बनेगा नया एयरपोर्ट, फाइटर जेट्स की होगी तैनाती, दौरे के बाद PM मोदी का बड़ा प्लान

मालदीव को लगेगा एक और बड़ा झटका

PM Modi in Lakshadweep
एयरपोर्ट से बढ़ेंगे पर्यटक 
हिंद महासागर क्षेत्र पर रहेगी नजर
शुरू हुआ था राजनयिक विवाद 
 
 New airport in Lakshadweeps Minicoy  : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव की नींद उड़ गई है। प्रधानमंत्री ने लक्षद्वीप की फोटो शेयर क्या की, मालदीव में सियासी तूफान आ गया। अब खबरें हैं कि सरकार लक्षद्वीप को लेकर एक बड़ा प्लान बनाने जा रही है यहा एक नया एयरपोर्ट बनाया जाएगा। साथ ही फाइटर जेट्‍स की भी तैनाती होगी। हाल ही में भारत आ रहे समुद्री जहाज पर ड्रोन हमले का मामला सामने आया था।
 
नया एयरपोर्ट : लक्षद्वीप द्वीपों को मालदीव के वैकल्पिक टूरिस्ट प्लेस के तौर पर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसके लिए चल रहे अभियान के बीच मिनिकॉय द्वीप समूह में एक नया एयरपोर्ट विकसित करने का प्लान सामने आया है। 
 
यह एयरपोर्ट लड़ाकू विमानों के साथ-साथ कमर्शियल विमानों सहित सैन्य विमानों को संचालित करने में सक्षम होगा। मीडिया खबरों के मुताबिक योजना एक संयुक्त हवाई क्षेत्र बनाने की है जो लड़ाकू जेट, सैन्य परिवहन विमानों और वाणिज्यिक विमानों का संचालन किया जाएगा। 
सामरिक शक्ति बढ़ाने की योजना : लक्षद्वीप हवाई क्षेत्र के लिए योजना वर्षों पहले बनाई गई थीं लेकिन इसे सामरिक दृष्टि से उपयोग के लिए अब कदम उठाया जा रहा है। 
 
सैन्य दृष्टिकोण से, द्वीपों पर एक हवाई क्षेत्र होने से भारत की ताकत और बढ़ेगी क्योंकि इसका उपयोग अरब सागर और हिन्द महासागर क्षेत्र पर नजर रखने के लिए एक बेस के तौर पर भी किया जा सकता है।  
 
टिप्पणी पर गया मंत्री पद : रविवार को मालदीव सरकार ने अपने तीन मंत्रियों को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के दौरान उनके खिलाफ टिप्पणी करने के कारण निलंबित कर दिया। एटोल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इन मंत्रियों - मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान - को एक्स वेबसाइट पर पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए निलंबित कर दिया गया है।
विवाद से घरेलू पर्यटन को फायदा : मोदी के दौरे के बाद लक्षद्वीप पसंदीदा पर्यटन स्थल बनकर उभरा है। कई लोगों ने भारतीय द्वीप की तुलना मालदीव और सेशेल्स जैसे विश्वस्तर पर मांग वाले समुद्र तट स्थलों से करना शुरू कर दिया है। मालदीव के मंत्रियों द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणियों के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक विवाद शुरू हो गया है। Edited By : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
अयोध्या और श्रीराम की चर्चा में अब हनुमानजी की एंट्री