• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. ऑटो मोबाइल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: जोहानिसबर्ग , शनिवार, 17 जुलाई 2010 (17:56 IST)

द.अफ्रीका में कारखाना लगाएगा महिंद्रा

कृषि वाहन
भारत की कृषि उपकरण और वाहन बनाने वाली अग्रणी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की दक्षिण अफ्रीका में कारखाना लगाने की योजना है। बाजार स्थिति में सुधार के साथ क्षेत्र में पिछले वर्ष की शुरुआत से कंपनी की बिक्री में 80 फीसद तक की वृद्धि हुई है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के अध्यक्ष पवन गोयनका ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में कारखाना लगाने के कई फायदे हैं। हालाँकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि कारखाना दक्षिण अफ्रीका में कहाँ लगाया जाएगा और इसमें कितना निवेश किया जाएगा।

गोयनका ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका शेष अफ्रीका के लिए महिंद्रा का गेटवे होगा। कंपनी के ट्रैक्टरों की घाना, नाइजीरिया, गांबिया, चाड और माली में काफी माँग है। महिंद्रा ने अफ्रीकी बाजार में प्रवेश के बाद कुल 11,000 वाहन बेचे हैं। (भाषा)