dharma sangrah
✕

ऑटो मोबाइल सेक्टर के लिए अच्छा रहा नवंबर, वाहनों की बिक्री में उछाल

Updated: गुरुवार, 1 दिसंबर 2022 (15:56 IST)
नई दिल्ली। नवंबर का महीना वाहन कंपनियों के लिए अच्छा साबित हुआ है। विभिन्न कंपनियों की बिक्री में इस महीने में उछाल आया है। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड, स्कोडा ऑडो इंडिया, निसान मोटर और एमजी मोटर इंडिया जैसी कंपनियों की बिक्री सालाना आधार पर खासी बढ़ी है।
 
हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड की कुल बिक्री नवंबर 2022 में 36 प्रतिशत बढ़कर 64,004 इकाई हो गई। कंपनी के अनुसार, उसने नवंबर, 2021 में डीलरों को 46,910 इकाइयों की आपूर्ति की थी। हुंदै मोटर इंडिया के निदेशक (बिक्री, विपणन और सेवा) तरुण गर्ग ने कहा कि आलोच्य अवधि में कंपनी की घरेलू बिक्री पिछले साल नवंबर की 37,001 इकाई की तुलना में 30 प्रतिशत बढ़कर इस वर्ष नवंबर में 48,003 इकाई हो गई।
 
इसी तरह स्कोडा ऑटो इंडिया की बिक्री पिछले महीने दोगुनी होकर 4,433 इकाई पर पहुंच गयी। कंपनी ने नवंबर, 2021 में 2,196 इकाइयां बेची थीं। स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक पेट्र सॉल्क ने एक बयान में कहा कि हमारी वार्षिक बिक्री 2021 की तुलना में दोगुनी हो गई जबकि दिसंबर का महीना तो अभी बाकी है।

वाहन कंपनी टाटा मोटर्स की कुल थोक बिक्री नंवबर, 2022 में 21 प्रतिशत बढ़कर 75,478 इकाई हो गई। टाटा मोटर्स ने कहा कि उसने नवंबर, 2021 में डीलरों को 62,192 इकाइयां भेजी थीं। इस दौरान उसकी घरेलू बाजार में कुल बिक्री 27 प्रतिशत बढ़कर 73,467 इकाई पर पहुंच गयी। एक साल पहले इसी महीने में उसने 58,073 इकाइयां बेची थीं।
 
एक अन्य वाहन कंपनी निसान मोटर इंडिया की कुल थोक बिक्री सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,746 इकाई रही। कंपनी ने पिछले साल नवंबर में डीलरों को 5,605 इकाइयां भेजी थीं। हालांकि इसकी घरेलू बिक्री पिछले साल नवंबर महीने की 2,651 इकाइयों से घटकर इस वर्ष 2,400 इकाई रह गई।
 
इसके अलावा, वाहन कंपनी एमजी मोटर की खुदरा बिक्री नंवबर में सालाना आधार पर 64 प्रतिशत बढ़कर 4,079 इकाई पर पहुंच गयी। कंपनी ने एक साल पहले समान महीने में 2,481 इकाइयों की बिक्री की थी।
 
किआ इंडिया की कुल बिक्री भी नवंबर 2022 में 69 फीसदी बढ़कर 24,025 इकाई हो गई है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि पिछले वर्ष नवंबर में उसने 14,214 वाहन बेचे थे। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

अगला लेख