dipawali
✕

धमाकेदार फीचर्स के साथ आ रही है मारुति की नई एर्टिगा

Updated: गुरुवार, 19 अप्रैल 2018 (20:38 IST)
मारुति की नई एर्टिगा एमयूवी को इंडोनेशिया के इंटरनेशनल मोटर शो में पेश किया जाना है। सुजुकी इंडोनेशिया की वेबसाइट  पर नई एर्टिगा के फीचर और ब्रोशर अपडेट हो गया है। इससे पहले इंडोनेशिया की एक पत्रिका में भी ब्रोशर का खुलासा कर  दिया था, जिसमें कहा गया था कि नई एमयूवी फेसलिफ्ट के फीचर्स और डिजाइन में कई प्रकार के बदलाव किए गए हैं। इस 7  सीटर एमयूवी का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।  इस बताया जा रहा है कि इस कार को भारत में इस साल के अंत में लांच किया जाएगा। 
 
स्टाइलिश लुक, बेहतरीन डिजाइन : बताया जा रहा है कि 2018 मारुति अर्टिगा का डायमेंशन पुराने मॉडल के मुकाबले थोड़ा बड़ा होगा। मारुति सुजुकी अर्टिगा की लीक हुई तस्वीर में चौड़े हेक्सागनल ग्रिल के साथ क्रोम डिटेलिंग और एंगुलर हेडलैंप्स के सात प्रोजेक्टर लैंस दिए जाएंगे। फ्रंट बंपर नया और सी-शेप्ड के साथ फॉग लैंप्स दिया गया है। इसके साथ ही बोनट को मस्कुलर लुक देने की कोशिश की गई है। कार की विंडो बड़ी रखी गई है, वहीं रियर क्वार्टर को बढ़ाया गया है ताकि उसका लुक टोयोटा इनोवा क्रिस्टा जैसा लगे। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम गाड़ी है। मारुति की नई एर्टिगा आने के बाद इनोवा की बिक्री पर थोड़ा असर पड़ सकता है। 
पॉवर है दमदार : इनोवा में क्वालिटी, कम्फर्ट के साथ-साथ पावर भी मिलती है, लंबी दूरी के लिए यह काफी अच्छी गाड़ी साबित होती है। दूसरी जनरेशन सुजुकी एर्टिगा के रियर में नई L-शेप्ड LED टेललाइट्स दी गई हैं। कार के लाइसेंस प्लेट में क्रोम एप्पलिक कनेक्टिंग टेललाइट्स दी गई है। नई एर्टिगा में फीचर्स के तौर पर 15 इंच 185/R65 एलॉय व्हील्स, LED हाई माउंट स्टॉप लैंप, 2 पाइंट पार्किंग सेंसर्स और कीलेस एंट्री दी गई है। दूसरे फीचर्स के तौर पर कार में स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, हाइट एडजस्टेबल ड्राइव सीट दी गई है।

इंजन और पॉवर की बात करें तो 2018 सुजुकी एर्टिगा में के-सीरीज फैमिली वाला नया 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह फोर-सिलेंडर मोटर 6000 rpm पर 103bhp की पावर और 4400 rpm पर 138 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। नया पेट्रोल इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। नई जनरेशन मारुति दो नए कलर्स - मैटेलिक मैग्मा ग्रे और पर्ल ग्लोरियस ब्राउन भी जोड़े जाएंगे। 

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

अगला लेख