biodatamaker
✕

ऑटो एक्सपो में लांच से पहले ही हिट Kia Carnival, हुई 1410 यूनिट की बुकिंग

Updated: शनिवार, 25 जनवरी 2020 (18:28 IST)
कार निर्माता कंपनी Kia की नई कार किआ कार्निवाल (Kia Carnival) को लेकर ग्राहकों ने जबर्दस्त उत्साह दिखाया है। किआ सेल्टॉस के बाद भारत में यह कंपनी की दूसरी कार है।

खबरों के मुताबिक भारतीय बाजार में इसे अगले महीने दिल्ली में होने वाले ऑटो एक्सपो में लांच किया जा सकता है।
 
कंपनी के मुताबिक एक ही दिन में Kia Carnival की 1,410 यूनिट्स की बुकिंग हो गई। Kia की यह MPV भारत में 265 टच पॉइंट्स पर उपलब्ध है। इस कार की बुकिंग के लिए 1 लाख रुपए देना होगा। बाजार में Kia Carnival की सीधी टक्कर टोयोटा इनोवा से होगी
 
Kia Carnival ग्लोबल मॉडल है और कुछ बाजारों में इसे सेडोना नाम से भी बेचा जाता है। ग्लोबल मार्केट में यह 7, 8 और 11 सीटर ऑप्शन में उपलब्ध है।
 
ALSO READ: 9 रंगों में लांच होगा Maruti Suzuki Ignis का नया अवतार, मिलेंगे धमाकेदार फीचर्स
 
भारतीय बाजार में कार्निवल एमपीवी 6, 7 और 8 सीटर ऑप्शन में आएगी। एंट्री लेवल मॉडल 8 सीटर, जबकि टॉप मॉडल 6-सीटर होगा। इस मायने में देखा जाए एक संयुक्त भारतीय परिवार के लिए यह बेहतरीन कार हो सकती है।
कंपनी ने अपने एक स्टेटमेंट में बताया कि इस कार के टॉप वेरियंट Limousine ट्रिम की सबसे ज्यादा बुकिंग हैं। अभी तक कुल बुकिंग में 64 प्रतिशत बुकिंग कार के टॉप स्पेक वेरियंट की हुई। Kia Carnival की कीमत 24-30 लाख रुपए के बीच होगी।
 
भारतीय बाजार में कार्निवल में BS6 कम्प्लायंट 2.2-लीटर, 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। यह इंजन 202 hp की पावर और 441 Nm टॉर्क जनरेट करता है।
 
इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉर्निवल 3.3-लीटर V6 पेट्रोल इंजन के साथ भी आती है। यह इंजन 270 hp की पावर और 318 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। भारत में आने वाली कार्निवल में यह इंजन दिए जाने की संभावना बहुत कम है।
 
ALSO READ: दमदार इंजन और शानदार लुक के साथ लांच होगा Hero Passion Pro का BS6 मॉडल
 
फीचर्स की बात करें तो Kia कार्निवल में दूसरी लाइन के लिए पावर स्लाइडिंग दरवाजे दिए गए हैं। इसके चलते यह कुछ हद तक मिनी वैन जैसा फील देती है।
 
कार के फ्रंट में किआ की सिग्नेचर ग्रिल है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकने वाली कॉर्निवल का लुक काफी शानदार और प्रीमियम है। भारतीय बाजार में आने वाली कार्निवल की डिजाइन में कंपनी कुछ बदलाव कर सकती है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

अगला लेख