Daily Horoscope
✕

लम्बोर्गिनी की ह्यूराकन इवो स्पाइडर लांच, कीमत 4.1 करोड़ रुपए

Updated: गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 (21:16 IST)
मुंबई। इटली की सुपर लग्जरी कार कंपनी लम्बोर्गिनी (Car company Lamborghini) ने गुरुवार को अपनी नई कार ह्यूराकन इवो स्पाइडर (Huracan Evo Spider) को बाजार में उतार दिया है। वाहन बाजार में सुस्ती के बावजूद लम्बोर्गिनी को देश में अपनी कारों की बिक्री में 30 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है।

इस नई कार की कीमत 4.1 करोड़ रुपए है। नई पेशकश के साथ कंपनी को इस खंड में अपनी अग्रणी बाजार स्थिति के विस्तार की उम्मीद है। कंपनी ने शहर में अपनी नई डीलरशिप भी खोली है। घरेलू सुपर लग्जरी कार बाजार करीब 300 इकाई सालाना का है।

2019 में लगातार दूसरे साल इसके स्थिर रहने की संभावना है। इसके बावजूद लम्बोर्गिनी को भारतीय बाजार में अपनी बिक्री में वृद्धि की उम्मीद है। लम्बोर्गिनी इंडिया के प्रमुख शरद अग्रवाल ने उद्योग के समक्ष संकट के लिए नकारात्मक धारणा और ऊंचे कराधान के साथ सरकार की असंगत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

अग्रवाल ने कहा कि लम्बोर्गिनी की वृद्धि इस सुस्ती से प्रभावित नहीं हुई है। कंपनी को इस साल अपनी बिक्री में 30 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है।

अग्रवाल ने कहा कि इस साल हम बिक्री में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। पिछले साल हमने 45 कारें बेची थीं। इस साल हमें 60 कारों की बिक्री की उम्मीद है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

अगला लेख