Hanuman Chalisa

ऑटो एक्सपो 2018 : 200 किमी रफ्तार से दौड़ेगी यह इलेक्ट्रॉनिक सुपरबाइक

संदीपसिंह सिसोदिया
गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018 (13:33 IST)
नई दिल्ली। ऑटो एक्सपो में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक सुपर बाइक प्रदर्शित हो रही है। Emflux One एक इलेक्ट्रिक सुपरबाइक है। फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्यूल चैनल एबीएस से लैस ब्रेम्बो ब्रेक्स, सिंगल साइडेड स्विंगआर्म, ओहलिंस सस्पेंशन और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से लैस फुली कनेक्टेड डैशबोर्ड आदि हाइटेक फीचर्स दिए गए हैं। जुलाई 2018 में इस बाइक के प्री-ऑडर्स शुरू हो जाएंगे।

अप्रैल 2019 से इसकी डिलिवरीज शुरू हो जाएंगी। एमफ्लक्स वन की टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह बाइक 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड महज 3 सेकंड्स में पकड़ लेती है। इसका मोटर 71 बीएचपी का पावर और 84 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक को पूरी तरह से एम्फ्लक्स मोटर्स ने डिजाइन किया है। 
भारत में एक बार लांच होने के बाद Emflux की कीमत 5.5 से 6 लाख रुपए के बीच हो सकती है। इसे बेंगलुरु, नई दिल्ली और मुंबई स्थित कंपनी के एक्सपीरियंस सेंटर्स पर भी शोकेस किया जाएगा। इसे ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा। इस बाइक के अलावा कंपनी एम्फ्लक्स टू पर भी काम रही है। यह एक नेक्ड स्ट्रीट बाइक होगी। 
 

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Delhi EV Policy : ₹30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स-रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ, ई-ऑटो होंगे अनिवार्य, क्या है दिल्ली ईवी पॉलिसी

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

अगला लेख