Hanuman Chalisa
✕

त्रिपुरा में विरोधियों पर बरसे नरेन्द्र मोदी

Updated: गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018 (13:27 IST)
सोनामुरा। त्रिपुरा के सोनामुरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि केन्द्र की मदद के बावजूद राज्य का विकास नहीं हुआ। मोदी ने कहा कि त्रिपुरा में 100 में से 80 रुपए केन्द्र से आते हैं। फिर भी राज्य में विकास नहीं हो रहा है।

अब पता नहीं पैसा खर्च नहीं होता है ‍या फिर हिसाब नहीं दिया जाता है। दरअसल, मिलीभगत से राज्य को लूटा गया। मोदी ने लोगों से आह्वान किया कि रोजवैली घोटाले में गरीबों को लूटने वालों को दंडित करें। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में माणिक जाएगा और हीरा आएगा।

हीरा के आने से राज्य की किस्मत बदलेगी। राज्य की वामपंथी सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि यहां पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाने से पहले लाल सलाम वालों के यहां जाना पड़ता है। उनकी अनुमति के बिना एफआईआर भी दर्ज नहीं होती। 

उल्लेखनीय है कि 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में इस समय सीपीएम की सरकार है। सीपीएम के पास इस समय 49 सीटें हैं। माणिक सरकार राज्य के मुख्‍यमंत्री हैं, जिनकी सरल छवि के कारण पहचान है। यहां 18 फरवरी को चुनाव होंगे और परिणाम 3 मार्च को आएगा। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख