dharma sangrah

बीएमडब्ल्यू की एक्स4 भारत में पेश, कई नई प्रौद्योगिकियों से है लैस

Updated: सोमवार, 21 जनवरी 2019 (16:34 IST)
नई दिल्ली। जर्मन कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने सोमवार को अपना नया मॉडल एक्स4 भारत में पेश किया। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 65.9 लाख रुपए है। नई बीएमडब्ल्यू एक्स4 बीएमडब्ल्यू डिस्प्ले जैसी नवीन प्रौद्योगिकियों से लैस है।


कंपनी के इस मॉडल को चेन्नई स्थित विनिर्माण संयंत्र में तैयार किया गया है। इसके डीजल संस्करणों की कीमत 60.6 लाख और 65.9 लाख रुपए है, जबकि पेट्रोल संस्करण की एक्स-शोरूम कीमत 63.5 लाख रुपए है।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष हंस क्रिश्चियन बेयर्टल्स ने बयान में कहा, बीएमडब्ल्यू ने स्पोर्ट्स एक्टिविटी वाहन (एसएवी) श्रेणी की नींव रखी थी और इस बेहद कामयाब श्रेणी में हमने नया मॉडल बीएमडब्ल्यू एक्स4 पेश किया है।

नई बीएमडब्ल्यू एक्स4 बीएमडब्ल्यू डिस्प्ले जैसी नवीन प्रौद्योगिकियों से लैस है, जो कि चालक को 24 घंटे कार के साथ संपर्क बनाए रखने में मदद करता है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Royal Enfield Sales : अगस्त में रॉयल एनफील्ड की बिक्री 11% बढ़ी, 1.26 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिल बिकीं

Maruti Suzuki : छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक कारों पर बड़ा अपडेट, मारुति सुजुकी ने EV को लेकर बताया अपना प्लान

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

अगला लेख