dharma sangrah

कमलनाथ सरकार के खिलाफ भाजपा का 'हल्लाबोल', भोपाल में मुख्यमंत्री का जलाया पुतला

Updated: सोमवार, 21 जनवरी 2019 (16:18 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दें को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को भोपाल समेत पूरे प्रदेश में सड़क पर उतरे। भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कांग्रेस सरकार का पुतला जलाया। यहां पर मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाने के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी भी हुई। 
 
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और जिला अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बोर्ड ऑफिस चौराहे पहुंचे। इन कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए आरोप लगाया कि जब से सूबे में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है, तब से अपराधी बेलगाम हो गए हैं। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्लाबोल प्रदर्शन किया।
 
 
इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कानून व्यवस्था को लेकर कमलनाथ सरकार पर फिर हमला बोला है। शिवराज ने एक ट्वीट में लिखा 'कांग्रेस अब सरकार में है और पार्टी के नेताओं को जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए। कमलनाथ जी को अपने मंत्रियों को हिदायत देनी चाहिए कि वो गली-मोहल्ले के नेताओं जैसे बयान न दें। राज्य की कानून एवं व्यवस्था सरकार की जवाबदेही है। ऐसे में मंत्रियों को अफवाहें फैलाने से बचना चाहिए।'
 
कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि वह बेवजह कानून व्यवस्था को मुद्दा बना रही है। भाजपा सरकार के समय मध्यप्रदेश की पहचान अपराध के लिए देश में टॉप राज्य के रूप में होती थी। वही भाजपा अब कानून व्यवस्था पर निशाना साध रही है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख