suvichar
✕

ऑटो एक्सपो 2018 : धमाल मचाएंगी 50 इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारें

Updated: मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018 (10:31 IST)
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मोर्ट में चलने वाले ऑटो एक्सपो 2018 में करीब 50 इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों को पेश किया जाएगा। इस बार के ऑटो एक्सपो में मारुति, हुंडई, टोयटा, टाटा, महिन्द्रा के अलावा कई विदेशी कंपनियां भी हाईब्रिड व्हीकल लांच करेगी।मारुति सुजुकी अपनी पहली हाइब्रिड कार इस ऑटो एक्सपो में लांच करेगी। ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बड़े पैमानेपर कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया जाएगा।

ऑटो एक्सपो के खास आकर्षण 
- 50 हाइब्रिड गाड़ियों का होगा प्रदर्शन।  
- टोयोटा एक इलेक्ट्रिक कार, दो हाइब्रिड और एक प्लगइन कार पेश करेगी। 
-  भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, ई-सर्वाइवर का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश करेगी, जिस पर सभी की नजरें रहेंगी। 
 
- हुंडई का इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड रेंज 
- महिन्द्रा और टाटा मोटर्स दोनों 6-6 इलेक्ट्रिक गाड़ियां पेश करेंगी। 
- होंडा मोटरसाइकल्स एंड स्कूटर इंडिया 11 नए मॉडल पेश करेगी जिसमें होंडा की चार ब्रांड न्यू मोटरसाइकल और स्कूटर शामिल है। 

पर्यावरण और ईंधन की बचत पर ध्यान : इस बार कंपनिया ग्रीन व्हीकल्स पर जोर दे रही हैं। उनका फोकस ईंधन की बचत पर भी है। ऑटो एक्सपो 2018 में पर्यावरण को ध्यान में रखकर प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए हरित प्रौद्योगिकी और उत्पाद पेश करने की ओर ध्यान दिया गया है। इस बार के ऑटो एक्सपो में रिकॉर्ड संख्या में करीब दर्जन भर स्टार्टअप कंपनियां शामिल होंगी और इन सभी का फोकस इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर होगा।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Hero का सस्ता स्कूटर, त्योहार पर मचेगा धमाल

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

अगला लेख