Hanuman Chalisa

मालदीव में आपातकाल : चीफ जस्टिस भी गिरफ्तार, अमेरिका ने की यह अपील

Updated: मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018 (10:24 IST)
माले। मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन की ओर से आपातकाल की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही देश के चीफ जस्टिस अब्दुल्ला सईद और सुप्रीम कोर्ट के एक अन्य न्यायाधीश को मंगलवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। 
 
सुरक्षा बलों के माले स्थित शीर्ष अदालत परिसर पहुंचने के बाद पुलिस ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि न्यायमूर्ति अब्दुल्ला सईद और न्यायमूर्ति अली हमीद के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं।
 
अमेरिका ने की यह अपील :  अमेरिका ने आपातकाल लगाने के मालदीव सरकार के फैसले पर निराशा और चिंता जताते हुए राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन से कानून का पालन करने और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने की अपील की है।
 
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कहा कि अमेरिका, मालदीव के राष्ट्रपति यामीन द्वारा आपातकाल घोषित किए जाने की खबर से चिंतित एवं निराश है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति, सेना और पुलिस सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने में विफल रही, जो संविधान एवं कानून के शासन के खिलाफ है। 
 
हीथर ने कहा कि अमेरिका राष्ट्रपति यामीन, सेना और पुलिस से कानून का पालन करने, सु्प्रीम कोर्ट और आपराधिक अदालत के फैसले को लागू करने, संसद की उचित कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने और मालदीव के लोगों एवं संस्थाओं को संविधान में प्रदत्त अधिकारों को बहाल करने की मांग करता है।
 
मालदीव में क्यों लगा आपातकाल : मालदीव में गहराते राजनीतिक संकट के बीच यामीन ने सोमवार को 15 दिन का आपातकाल लगा दिया था। मालदीव की सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद और विपक्ष के अन्य नेताओं की तत्काल रिहाई के आदेश के बाद देश में यह संकट उत्पन्न हुआ। 

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

यूपी में 3000 करोड़ के जापानी निवेश से खुलेंगे 10000 से अधिक रोजगार के द्वार

Tukaram Mundhe : देश के हर राज्य को तुकाराम मुंढे जैसे IAS अधिकारी की जरूरत क्यों? 21 साल में 25 तबादले, फिर भी नहीं झुके 'सिंघम'

PM CARES में पड़े ₹8,500 करोड़, फिर भी पानी-बेंच के लिए तरस रहे बच्चे! अभिजीत दीपके की पीएम मोदी से बड़ी मांग

अगला लेख