suvichar

भारत में लांच हुआ इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर, मिलेगी 22 हजार की सब्सिडी, जानिए फीचर्स

Updated: मंगलवार, 5 जून 2018 (17:18 IST)
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली स्टार्टअप कंपनी एथर एनर्जी ने अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर 450 पेश किया। इसकी ग्राहक के हाथ में आने पर कीमत 1.24 लाख रुपए पड़ेगी। इसके अलावा कंपनी ने 1.09 लाख रूपए में एथर 340 को भी पेश किया है।
 
एथर 450 को शहरी हालातों में चलाने के हिसाब से तैयार किया गया है। यह अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है। यह 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को यह 3.9 सेकंड के भीतर पकड़ सकता है। एथर 450 की कीमत 1,24,750 रुपए और एथर 340 की 1,09,750 रुपए है।
 
यह ग्राहक के हाथ में स्कूटर आने की कीमत है। इसमें 22,000 रुपए की सब्सिडी, जीएसटी, पथ कर, स्मार्ट कार्ड शुल्क, पंजीकरण शुल्क और बीमा शामिल है। कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरुण मेहता ने कहा कि हमने आईआईटी मद्रास में चार साल पहले ई-स्कूटर बनाना शुरू किया था और आज एथर 340 और एथर 450 को पेश करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है।
 
एथर ग्रिड नेटवर्क चार्जिंग के लिए 17 विभिन्न स्थानों के साथ 30 टच पाइंट्स पर मौजूद हैं। कंपनी के मुताबिक इस साल के अंत तक एथर एनर्जी हर 3km पर 60-70 चार्जिंग पाइंट्स शुरू कर देगी। इकोनॉमी मोड में एथर 450 एक बार फुल चार्ज होने पर 75 km का सफर तय करेगा, वहीं पावर मोड पर सिंगल चार्ज में 60 km तक का सफर तय करेगा। एथर 450 का दावा है कि इसकी परफॉर्मेंस पारंपरिक 110 cc पेट्रोल इंजन वाले स्कूटर जैसी है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

अगला लेख