dharma sangrah
✕

Honda Amaze 2021 हुई लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

Updated: बुधवार, 18 अगस्त 2021 (17:16 IST)
होंडा कार्स इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने देश में अपनी कॉम्पैक्ट सेडान अमेज का एडवांस एडिशन लांच किया है। इसकी दिल्ली में शोरूम कीमत 6.32 लाख से 11.15 लाख के बीच है। यह मॉडल पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्रेन के साथ है। पेट्रोल ट्रिम में 1.2 लीटर का इंजन लगा है जबकि डीजल संस्करण को 1.5 लीटर पावरट्रेन विकल्पों के साथ उतारा गया है। इसकी बुकिंग आज से कर सकते हैं। 
 
पेट्रोल मैनुअल संस्करण की कीमत 6.32 लाख से 8.22 लाख रुपये के बीच है, जबकि सीवीटी (ऑटोमैटिक) ट्रिम्स की कीमत 8.06 लाख रुपए और 9.05 लाख रुपए तक है। डीजल मैनुअल संस्करण की कीमत 8.66 लाख रुपए और 10.25 लाख रुपए है जबकि डीजल सीवीटी ट्रिम की कीमत 11.15 लाख रुपए है।
 
कंपनी का दावा है कि मैनुअल पेट्रोल ट्रिम्स 18.6 किमी प्रति लीटर की ईंधन दक्षता प्रदान करते हैं जबकि सीवीटी संस्करण प्रति लीटर 18.3 किमी चल सकता है। दूसरी ओर डीजल मैनुअल संस्करण प्रति लीटर 24.7 किमी और डीजल सीवीटी एक लीटर में 21 किमी दौड़ सकता है।
 
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) के अध्यक्ष और सीईओ गाकू नकानिशी ने एक आभासी अनावरण कार्यक्रम में संवाददाताओं को बताया कि वर्ष 2013 में बाजार में उतारे जाने के बाद से अमेज हमारे लाइनअप में एक सफल मॉडल रहा है और भारत में हमारे व्यापार का एक प्रमुख स्तंभ रहा है।

पिछले 8 वर्षों में इसकी संचयी बिक्री देश में 4.5 लाख इकाई को पार कर गई है। उन्होंने कहा कि देश में कंपनी के कारोबार के लिए एक रणनीतिक मॉडल अमेज को विशेष रूप से भारतीय उपभोक्ता के लिए विकसित किया गया है और विशेष रूप से भारत में बनाया गया है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

अगला लेख