1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. 2020 Hyundai Creta Bookings Cross 10000 Units Mark

Hyundai की CRETA को लेकर क्रेज, एक हफ्ते में 10,000 से अधिक बुकिंग, जानें फीचर्स और कीमत

Hyundai Creata
Hyundai मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) को स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) क्रेटा के लिए एक सप्ताह के भीतर 10,000 से अधिक बुकिंग प्राप्त हुई है। नई क्रेटा को 17 मार्च को बाजार में लांच किया जाएगा। इसे पिछले महीने वाहन प्रदर्शनी में पेश किया गया था।
 
एचएमआईएल के निदेशक (बिक्री, विपणन और सेवा) तरुण गर्ग ने बुधवार को एक बयान में कहा कि हमें देश में अपने विभिन्न केंद्रों पर ग्राहकों से गाड़ी को लेकर पूछताछ मिल रही है।
 
उन्होंने कहा कि नई क्रेटा आरामदायक, स्मार्ट प्रौद्योगिकी, बेहतद प्रदर्शन, अत्याधुनिक कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं से लैस है।
 
 
नई क्रेटा के टॉप वेरियंट में 1.4-लीटर, 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो किआ सेल्टॉस में भी दिया गया है। क्रिएटा की शुरुआती कीमत 10 लाख रुपए से शुरुआत हो सकती है।
 
इंजन पैडल शिफ्टर्स के साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। यह टर्बो-पेट्रोल इंजन 138bhp का पावर जेनरेट करता है।

नेक्स्ट-जेनरेशन ह्यूंदै क्रेटा दो इंटीरियर कलर विकल्प के साथ आएगी। इसके ज्यादातर वेरियंट ड्यूल-टोन ब्लैक और बेज इंटीरियर कलर में आएंगे।
 
टॉप वेरियंट SX(O) का इंटीरियर कंट्रास्ट रेड स्टिचिंग के साथ पूरा ब्लैक कलर में होगा। कंट्रास्ट रेड स्टिचिंग एसयूवी की सीट्स, आर्मरेस्ट और स्टीयरिंग वील पर देखने को मिलेगी। यह इंटीरियर स्कीम ह्यूंदै की ग्रैंड आई10 नियोस टर्बो और ऑरा कारों की तरह है।
अगला लेख
आज के इस युग में बातों को कोई याद नहीं रखता, सिर्फ आपका प्रदर्शन मायने रखता है : MC Mary Kom